यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
होली पर प्रयागराज जाने वालों के लिए खबर: वंदे भारत समेत 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; देखें लिस्ट और शेड्यूल
Holi Special Train| होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वंदे भारत समेत कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। (Vande Bharat Holi Sp ...और पढ़ें

HighLights
- शुक्रवार से होली विशेष ट्रेन बनकर चलेगी वंदे भारत
- नई दिल्ली से पटना के बाद प्रयागराज के रास्ते होगा संचालन
- रेलवे ने होली पर्व के लिए छह जोड़ी ट्रेनों की समय सारिणी जारी की
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Holi Special Train | होली पर्व पर आइसीएफ कोच वाली विशेष ट्रेनों (Holi Train) के बीच अब वंदे भारत (Vande Bharat Holi Special) को भी विशेष ट्रेन के रूप में दौड़ाया जाएगा। होली पर यात्रियों की ट्रेन में सीट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने वंदे भारत समेत छह जोड़ी ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी की है।
इसमें नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत को आठ से 20 मार्च तक चलाया जाएगा। 02436 वंदे भारत आठ मार्च से 20 मार्च तक सुबह 8.30 बजे चलेगी। दोपहर सवा तीन बजे प्रयागराज जंक्शन (Holi Train Prayagraj) व रात 10.30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 02435 के रूप में वंदे भारत पटना से नौ मार्च से 21 मार्च तक सुबह 5.30 बजे चलकर रात 1.05 बजे प्रयागराज जंक्शन व रात 8.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
यह ट्रेन दिल्ली की ओर से सोमवार को और पटना की ओर से मंगलवार को नहीं चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरायमानपुर, छपरा, पाटलिपुत्र में भी ठहराव होगा। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कई और विशेष ट्रेनों को होली के दौरान चलाया जाएगा। उनकी समय सारिणी तैयार की जा रही है।
(2).jpg)
प्रयागराज जंक्शन/ छिवकी में रुकने वाली विशेष ट्रेनों की सूची-
| ट्रेन नंबर | कहां से कहां तक | आने का समय | दिनांक |
| 09417 | अहमदाबाद-दानापुर | दोपहर 12.10 बजे | 11, 18, 25 मार्च, एक अप्रैल |
| 09418 | दानापुर-अहमदाबाद | सुबह 8.10 बजे | 12, 19, 26 मार्च |
| 09189 | मुंबई सेंट्रल-कटिहार | दोपहर 2.15 बजे | नौ, 16, 23, 30 मार्च |
| 09190 | कटिहार-मुंबई सेंट्रल | अपराह्न 3.00 बजे | 11, 18, 25 मार्च, एक अप्रैल |
| 07709 | चर्लापल्ली-दानापुर | शाम 5.00 बजे | 10, 20 मार्च |
| 07710 | दानापुर-चर्लापल्ली | रात 9.20 बजे | 11, 21 मार्च |
| 07711 | चर्लापल्ली-मुजफ्फरपुर | शाम 5.50 बजे | 11, 16, 21 मार्च |
| 07712 | मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली | दोपहर 2.30 बजे | 12, 17, 22 मार्च |
| 04068 | नई दिल्ली-भागलपुर | रात 10.30 बजे | नौ, 12, 16 एवं 19 मार्च |
| 04067 | भागलपुर-नई दिल्ली | रात 3.45 बजे | 11, 14, 18, 21 मार्च |
इसे भी पढ़ें- Holi पर घर जाने वालों के लिए गुड न्यूज, 250 से ज्यादा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; महिलाओं के लिए होगी खास व्यवस्था
खबरें और भी
250 से ज्यादा चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे में 250 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी। इसमें से अधिकांश दिल्ली के स्टेशनों से चलेंगी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। स्टेशन के बाहर अस्थायी प्रतीक्षालय बनाने के साथ ही आवश्यकता अनुसार रेल कर्मियों व रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान तैनात किए जाएंगे।