Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Train: प्रयागराज तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सफर करने वाले नोट कर लें समय सारिणी

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 07:00 AM (IST)

    Vande Bharat Train - गोरखपुर लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार के लिए समय सारिणी जारी हो गई है। गोरखपुर से 22549 वंदे भारत सुबह ...और पढ़ें

    Vande Bharat Train: प्रयागराज तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सफर करने वाले नोट कर लें समय सारिणी
    Vande Bharat Train: प्रयागराज तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सफर करने वाले नोट कर लें समय सारिणी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Vande Bharat Train - गोरखपुर लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार के लिए समय सारिणी जारी हो गई है। गोरखपुर से 22549 वंदे भारत सुबह 6.05 बजे चलेगी, 6.52 बजे बस्ती, 8.15 बजे अयोध्या 10.20 बजे लखनऊ व 1.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। 

    वापसी में प्रयागराज से 22550 वंदे भारत अपराह्न 3.15 बजे चलेगी, शाम 6.15 बजे लखनऊ व रात 10.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। समय सारणी को बोर्ड की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। हालांकि, वंदे भारत किस तिथि से प्रयागराज तक चलने लगेगी अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

    वंदे भारत के संचालन को लेकर निरीक्षण पूरा

    संगम नगरी से दिल्ली व सहारनपुर, चित्रकूट से प्रयागराज के रास्ते अयोध्या के लिए वंदे भारत चलाने के लिए तकनीकी टीम ने निरीक्षण पूरा कर लिया है। प्रयागराज में वंदे भारत के रखरखाव के लिए जो सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, वह भी संतोषजनक पाई गई हैं। 

    उत्तर मध्य रेलवे ने इस ट्रेन के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर सहमति बन चुकी है। अभी तिथियों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दिसंबर अंतिम सप्ताह तक दिल्ली वंदे भारत के चलने की संभावना है।

    इसके अलावा चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए अयोध्या तक वंदे भारत के संचालन को जनवरी के दूसरे पखवाड़े में चलाए जाने पर विचार चल रहा है। दिल्ली व अयोध्या वंदे भारत का रंग भगवा रहेगा। प्राथमिक चरण में आठ कोच को हरी झंडी मिली है।

    खबरें और भी

    प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत का संचालन सुबह छह बजे प्रस्तावित है। यह नई दिल्ली- दोपहर 12.50 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलेगी और प्रयागराज रात 08.08 बजे पहुंचेगी। जबकि सहारनपुर के लिए भी वंदे भारत का संचालन सुबह करना प्रस्तावित है।

    यह भी पढ़ें: Fire in Darbhanga Express: उत्तर प्रदेश के इटावा में दरभंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में आग लगी, मची अफरा-तफरी

    यह भी पढ़ें: बैग भी जल गया, पैसे भी नहीं बचे…, दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस में लगी आग के बाद बचे यात्रियों ने सुनाई आपबीती