Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prayagraj News: चार महीने से 1500 घरों में पानी का संकट, लोगों ने कई बार की श‍िकायत; नहीं म‍िला समाधान

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 03:24 PM (IST)

    फाफामऊ क्षेत्र के प्रसिद्ध का पुरा में चार माह से पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। महीनों ब ...और पढ़ें

    चार महीने से 1500 घरों में पानी का संकट।
    चार महीने से 1500 घरों में पानी का संकट।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। विस्तारित क्षेत्रों में जलकर और सीवर कर तो लगा दिया गया है लेकिन पेयजल की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। इस पर जलकल के अधिकारियों का ध्यान ही नहीं जा रहा है।

    फाफामऊ क्षेत्र के प्रसिद्ध का पुरा में चार माह से पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं। शिकायत करने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। महीनों बाद भी पेयजल की समस्या का निस्तारण न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है।

    मार्ग का क‍िया गया चौड़ीकरण

    फाफामऊ से सहसो मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। चौड़ीकरण के दौरान पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पार्षद ने मामले की जानकारी जलकल के अधिकारियों को दिया लेकिन समाधान नहीं किया गया।

    पार्षद पति ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से 1500 से अधिक घरों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। लगभग पांच हजार से अधिक आबादी प्रभावित है।

    लोगों ने बताई समस्‍याएं

    पेयजल की समस्या को लेकर लगातार अधिकारियों को बताया जा रहा है लेकिन पाइप लाइन नहीं बदली जा रही है। - राम किशोर यादव

    जलकर तो इस क्षेत्र में लगा दिया गया है लेकिन पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं। - मूलचंद

    भारतीय लो प्रेशर की समस्या तो पहले बनी ही रहती थी, लेकिन चार माह से आपूर्ति ही प्रभावित है। सुधार नहीं किया गया तो गर्मी में और समस्या होगी। - योगेंद्र सिंह

    बनी हुई है पेयजल की समस्‍या

    फाफामऊ की पार्षद न‍िशा गुप्‍ता ने बताया क‍ि पेयजल की समस्या पूरे वार्ड में बनी हुई है। कहीं पर लो प्रेशर है तो कहीं पर दूषित जलापूर्ति से लोग परेशान हैं। प्रसिद्ध का पूरा गांव में पेयजल की समस्या कई महीने से बनी हुई है। शिकायत करने के बाद जलकल की टीम वार्ड में आई थी। कुछ स्थानों पर सुधार भी किया गया लेकिन समस्या समाप्त नहीं हुई है।

    सफाई कर्मियों को मेला कोतवाली पुलिस ने जमकर पीटा

    महाकुंभ नगर। जिन सफाई कर्मियों का पैर धोकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता का संदेश देते हैं, उन्हीं स्वच्छताकर्मियों को गुरुवार रात पुलिस ने जमकर पीटा। सेक्टर दो में कोतवाली थाने के पास ही खाकी का गुस्सा गरीबों पर उतरा।

    बैरियर से जाने देने की मांग कर रहे सफाई कर्मियों में पुलिस ने पहले तो एक वृद्ध पूरन को मारा फिर विरोध करने पर अन्य सफाई कर्मियों को घसीट कर थाने ले गए और वहां उन पर लात घूंसे चलाए। सफाईकर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी तो कोतवाल ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

    यह भी पढ़ें: Delhi Water Supply: दिल्ली के कई पॉश इलाकों में बंद हो सकती है पानी की सप्लाई, कहीं आपका क्षेत्र तो नहीं शामिल

    यह भी पढ़ें: Water Crisis in Delhi: आज और कल दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने बताई वजह

    खबरें और भी