विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सांसद नहीं PM चुनने जा रही है रायबरेली की जनता', छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान

Published: Wed, 15 May 2024 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2024 02:40 PM (IST)

छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर रायबरेली में लोगों से मुलाकात की। ...और पढ़ें

रायबरेली में चुनाव प्रचार करते छत्‍तीगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल। जागरण
रायबरेली में चुनाव प्रचार करते छत्‍तीगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल। जागरण

डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल ने बुधवार को लोकसभा चुनावको लेकर रायबरेली में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने लोगों को कांग्रेस के लिए मतदान करने को कहा।

उन्‍होंने कहा कि रायबरेली के लोग सिर्फ लोकसभा सदस्य नहीं चुन रहे हैं, बल्कि स्व. इंदिरा गांधी जी के बाद अब रायबरेली के लोग देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- यूपी के इस मंडल में 70 पुलिसकर्मियों पर एक साथ हुई कार्रवाई, वजह जानकर आप भी कहेंगे- सही हुआ

रायबरेली के साथ गांधी परिवार का रिश्ता और मजबूत होगा : मुकेश

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को ऊंचाहार के महारानीपुर, चिचौली, कुसूमी, चंडरई, मरियानी, कुटिया चौराहा में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में प्रचार किया। ऊंचाहार विधानसभा पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विकास को आगे बढ़ाना, रोजगार देना, खुशहाली लाना यह कांग्रेस का लक्ष्य है। रायबरेली के साथ गांधी परिवार का दिल का रिश्ता रहा है। राहुल गांधी इस रिश्ते को और मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संघर्ष कर रहे हैं और बिना किसी पद के अपने संघर्ष को देश के हित में आगे कर रहे हैं।

कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने राम मंदिर के ताले खुलवाए थे, आज भव्य मंदिर बना है। भगवान श्रीराम सबकी आस्था का केंद्र है। मौके पर प्रदेश सचिव अतुल सिंह, प्रदीप अग्निहोत्री, रामदत्त पांडेय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- सगाई के दिन युवती प्रेमी संग हुई फरार, सुबह पिता की खुली नींद तो इस बात को लेकर उड़ गए होश, बोले- भागने तक ठीक था लेकिन...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।