लखनऊ से डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर चलेंगी चार नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से डलमऊ होते हुए फतेहपुर तक नई बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें रायबरेली और हैदरगढ़ डिपो की चार बसें संचालित होंगी।

लखनऊ से डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर चलेंगी चार नई बसें।
HighLights
लखनऊ से फतेहपुर तक सीधी बस सेवा शुरू होगी।
रायबरेली और हैदरगढ़ डिपो की चार बसें चलेंगी।
यात्रियों को डलमऊ होते हुए यात्रा में सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से डलमऊ होकर फतेहपुर के बीच बस सेवा शुरू की जाएगी। इस मार्ग पर रायबरेली और हैदरगढ़ डिपो की दो-दो बसें संचालित की जाएंगी।
इसके लिए मार्ग का चार्ट तैयार किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों से बसों के संचालन पर रिपोर्ट मांगी है, जिसमें बसों के आवागमन का समय, मार्ग और अन्य जानकारी शामिल होगी।
लखनऊ से डलमऊ होते हुए फतेहपुर तक सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी, क्योंकि वर्तमान में उन्हें कई स्थानों पर बसें बदलनी पड़ती हैं।
नई सेवा से हैदरगढ़, लखनऊ, रायबरेली, डलमऊ और फतेहपुर के बीच आवागमन आसान होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है।
