Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, प्लग लगाते समय हुआ हादसा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:52 PM (IST)

    रायबरेली के हरबतियापुर में टुल्लू पंप का प्लग लगाते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक रजोले की शादी पिछले साल ही हुई थी, जिससे परिवार में मा ...और पढ़ें

    युवक की मौत के बाद बदहवाश पत्नी।

    युवक की मौत के बाद बदहवाश पत्नी।

    HighLights

    1. हरबतियापुर में टुल्लू पंप लगाते समय युवक को लगा करंट।

    2. जिला अस्पताल ले जाते समय रजोले की हुई मौत।

    3. मृतक की शादी पिछले साल नवंबर में ही हुई थी।

    संवाद सूत्र, घुरवारा (रायबरेली)। हरबतियापुर में सोमवार को टुल्लू पंप का प्लग लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। परिवारजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी रजोले के घर बोरिंग होनी थी, बोरिंग के गड्ढे में पानी भरने के लिए रजोले सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी के घर टुल्लू पंप का प्लग लगाने गया था।

    इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग और परिवारजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हाे गई। प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह का कहना है कि करंट लगने से मौत हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    चंद घंटे पहले पत्नी के साथ किया पूजन

    हादसे से चंद घंटे पहले रजोले अपनी पत्नी अंतिमा के साथ बाल्हेश्वर ऐहार मंदिर में दर्शन करने गया था। दोनों ने साथ में पूजा-अर्चना की और अपने नए जीवन की खुशहाली की कामना की।

    मृतक के बड़े भाई परशुराम ने बताया कि रजोले का विवाह बीते साल नवंबर महीने में ही हुआ था। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। पति के जाने के गम में पत्नी अंतिमा बार-बार पति का नाम पुकारते हुए बेहोश हो रही थी।

    खबरें और भी