Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RaeBareli News: कालेज से लौट रही 10वीं की छात्रा से हैवानियत; बाग में बेहोश मिली, मुस्लिम युवक ने की जबरदस्ती

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 02:15 PM (IST)

    Rae Bareli News आरोप है कि बाग के पास खड़े मुस्लिम युवक तवरेज ने उसकी साइकिल पकड़ ली और उसे खेत की तरफ घसीट कर ले गया और घटना को अंजाम दिया। आरोपित ने ...और पढ़ें

    RaeBareli News: कालेज से लौट रही 10वीं की छात्रा से हैवानियत; बाग में बेहोश मिली, मुस्लिम युवक ने की जबरदस्ती
    RaeBareli News: कालेज से लौट रही 10वीं की छात्रा से हैवानियत; बाग में बेहोश मिली, मुस्लिम युवक ने की जबरदस्ती

    HighLights

    1. छात्रा के शोर मचाने पर भागे शोहदे
    2. संदी नागिन गांव में बाग के पास बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। मिल एरिया में शनिवार की सुबह कालेज से लौट रही 10वीं की छात्र के साथ मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

    छात्रा के शोर मचाने पर शोहदा और उसके साथी जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता को बेहोशी की हालत में थाने पर लाया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सिर्फ एक युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

    बाग के पास नहीं रहती है आबादी

    अमावा-डिघिया मार्ग पर संदीनागिन गांव के पास बाग है। आसपास कोई आबादी नहीं रहती है। छात्रा ने बताया कि लगभग एक माह से उसी के गांव का तवरेज इसी बाग में आकर उससे छेड़छाड़ करता था। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे वह कालेज से घर लौट रही थी। तवरेज और उसके चार साथी बाग में खड़े थे। तवरेज से छात्रा से जबरदस्ती की। छात्रा यहां बेहोश मिली। इसी बीच गांव के लोग उधर से गुजरे तो मदद की।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather: अगले 24 घंटे में तेजी से बदलेगाा मौसम, यूपी के कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी

    तवरेज के खिलाफ दी तहरीर

    छात्रा अपने पिता के साथ थाने पहुंची और तवरेज के खिलाफ तहरीर दी। शुरुआती दौर में पुलिस मामला दर्ज करने में टाल मटोल करती रही, मामला गले की फांस न बन जाए इस डर से पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

    ये भी पढ़ेंः Lunar Eclipse 2023: चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर को, सूतक लगने का ये है समय, पढ़ें किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर

    थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि एफआइआर दर्ज कर ली गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है। थाने पर पीड़ित परिवार की ओर से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। 

    खबरें और भी