Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में जौनपुर स्टेशन तक चली इंटरसिटी एक्सप्रेस, ज्यादातर ट्रेनों में किया गया था बदलाव

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:37 PM (IST)

    जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के चलते ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया था, जिससे रायबरेली से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। अब इंटरसिटी ए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जौनपुर यार्ड रिमाडलिंग कार्य अब पूरा हो गया है।

    2. इंटरसिटी एक्सप्रेस जौनपुर तक अपनी सेवा बहाल हो गई।

    3. रायबरेली से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुई थीं।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। अयोध्या-जफराबाद रेलखंड के जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो गया। इसको लेकर जौनपुर से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में बदलाव किया गया था। कुछ ट्रेनें निरस्त या फिर रास्ते में रोक कर चलाई गई थी।

    ज्यादातर ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया है। इसका असर जिले से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा था। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 13 से 27 मई तक 15 दिन सिर्फ जंघई तक ही चलाई गई थी। जिसे अब जौनपुर पूर्व समय की भांति जौनपुर एक्सप्रेस जाने लगी है।