विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में रसोई तक पहुंचेगी पाइप वाली गैस, शहर में तेजी से फैल रहा पीएनजी का नेटवर्क; 28 और सड़कों पर जल्द शुरू होगा काम

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:38 AM (IST)

रायबरेली में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। नगर पालिका से 80 किलोमीटर सड़कों ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. 80 किलोमीटर सड़कों के लिए नगर पालिका से मिली एनओसी।

  2. दीपावली के बाद पीएनजी लाइन बिछाने का काम तेज होगा।

  3. रायबरेली में अब तक 8469 पीएनजी कनेक्शन स्थापित किए गए।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी का तेजी से विस्तार हो रहा है। नगर पालिका के अंतर्गत आने वाली 80 किलोमीटर गलियों व सड़कों की एनओसी मिल गई है। इससे पीएनजी लाइन बिछाने के काम में तेजी आएगी। करीब छह माह पहले जिले में हुई एलपीजी किल्लत के बाद पीएनजी के काम में तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे दोबारा उपभोक्ताओं को गैस के लिए परेशानी न उठानी पड़े।

इसी क्रम में कार्यदायी संस्था बीपीसीएल पहले की अपेक्षा प्रतिदिन करीब 20 कनेक्शन अधिक कर रहा है। अब तक कुल 8469 कनेक्शन हैं, जिसमें 4000 कनेक्शन सक्रिय हैं, जिसमें 16 कामर्शियल कनेक्शन हैं। अब तक शहर के भीतर 204 किलोमीटर की लाइन बिछा दी गई। जबकि, 130 किलोमीटर में काम जारी है। अब तक प्रगितपुरम, शिवाजी नगर, अनवर नगर, अली मियां कालोनी, एकता विहार कालोनी, तुलसी नगर, अखिलेश पुरम, हनुमंत पुरम, किशुनपुर, इंदिरा नगर, विकास नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, राना नगर, नेहरु नगर व आनंद नगर सहित 15 मोहल्लों में लाइन बिछ गई है।

जबकि, प्रकाश नगर, निराला नगर, न्यू राना नगर, अनमोल विहार, श्रीनगर, तिलक नगर, फिरोज गांधी नगर, मलिकमऊ कालोनी व जजेज कालोनी सहित नौ मोहल्लों में काम जारी है। नगर पालिका की एनओसी न मिलने से करीब 80 किलोमीटर की 28 सड़कों पर काम नहीं हो पा रहा था।

पीएनजी के स्थानीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका से लगातार संवाद किया, जिसका परिणाम रहा कि एनओसी मिल गई। अब इन सड़कों पर दीपावली के बाद काम शुरू हो जाएगा। इन सड़कों के किनारे बसे मोहल्लों के लोग भी पीएनजी कनेक्शन ले सकेंगे।

शहर की 80 किलोमीटर सड़क की एनओसी मिल गई है। दीपावली के बाद इन पर तेजी से काम होगा।- सुदीप गुप्ता, सेल्स मैनेजर, बीपीसीएल 

यह भी पढ़ें- रायबरेली में निराश्रित व बेघर लोगों की तलाश शुरू, चौराहों और प्रमुख बाजारों में हो रही खोजबीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।