श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची लखनऊ पुलिस, डेढ़ घंटे तक माता-पिता से बंद कमरे में की पूछताछ
लखनऊ में शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस रायबरेली पहुंची।

HighLights
लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश में रायबरेली पहुंची।
रामजी पुरम में माता-पिता से डेढ़ घंटे पूछताछ की।
शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले से जुड़ा है प्रकरण।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। लखनऊ में हुई शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ की पुलिस टीम सोमवार को शहर पहुंची। पुलिस ने रामजी पुरम स्थित श्रद्धा के आवास पर उसके पिता एसपी दुबे और सौतेली मां से पूछताछ की।
पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक दंपती से बंद कमरे में पूछताछ कर जानकारी जुटाई। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास लोग एकत्रित हो गए। लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा रहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार श्रद्धा ने यहीं रहकर शुरुआती शिक्षा ग्रहण की थी।
माता-पिता से बंद कमरे में हुई पूछताछ
जानकारी के अनुसार मामले में श्रृद्धा समेत अन्य आरोपितों की तलाश में लखनऊ पुलिस ने कई टीमें लगाई गई हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को बीते दिनों श्रद्धा की लोकेशन शहर या आस पास होने की आशंका थी, जिस पर पुलिस ने उसके माता पिता से बंद कमरे में लंबे समय तक पूछताछ जारी रखी।
इस दौरान पुलिस श्रद्धा से उनकी मुलाकात या किसी प्रकार से संपर्क होने का पता लगाने की छानबीन कर रही थी, ताकि श्रद्धा के संभावित ठिकानों और उसकी गतिविधियों के बारे में पता लगाया जा सके।
हालांकि, पूछताछ के दौरान क्या बातें हुई, पुलिस ने किन बिंदुओं पर दंपती से सवाल किए, उसे कुछ मिला या नहीं, इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। करीब डेढ़ घंटे बाद टीम के लोग बाहर निकले और बिना किसी से बात किए रवाना हो गए। वहीं स्थानीय पुलिस जानकारी न होने की बात कह रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।