अब मॉडर्न होंगे रायबरेली के डाकघर, दो मेन और 54 पोस्ट ऑफिस में ऑनलाइन भुगतान सुविधा शुरू
रायबरेली के डाकघरों में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को नकद भुगतान की बाध्यता से मुक्ति मिलेगी। मुख्य और उप डाकघरों में यह ...और पढ़ें
-1776692618555_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिले के डाक विभाग ने सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अब मुख्य व उप डाकघरों में आनलाइन भुगतान व्यवस्था शुरू कर दी है। इस नई सुविधा के तहत स्पीड पोस्ट और अन्य बुकिंग सामग्री के लिए उपभोक्ताओं को अब नकद भुगतान की बाध्यता से राहत मिलेगी और वे डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
इसको लेकर क्यूआर कोड भी विभाग ने जारी कर दिया है। मुख्य डाकघर रायबरेली और लालगंज हैं, जबकि 54 उप डाकघर संचालित हैं। इन सभी मुख्य और उप डाकघरों में आनलाइन भुगतान की सुविधा लागू कर दी गई है। डाक अधीक्षक अनूप अग्रवाल का कहना है कि डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू होने से राजस्व संग्रह में भी सुधार होगा।
394 शाखा डाकघरों को व्यवस्था से रखा बाहर
हालांकि, जिले के 394 शाखा डाकघरों को फिलहाल इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है। शाखा डाकघरों में तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण अभी यह सुविधा लागू नहीं की जा सकी है। जिम्मेदारों ने बताया कि आने वाले समय में इन शाखा डाकघरों को भी चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जाएगा।
डाक विभाग का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को समान रूप से लाभ मिलेगा। जिन्होंने कहा कि जल्द ही सभी शाखा डाकघरों में भी आनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे डाक सेवाएं और अधिक सुलभ व सुविधाजनक बन सकेंगी।