विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में 'इश्क, धोखा और कत्ल', प्रेमिका ने पति संग मिलकर ली प्रधान के बेटे की जान

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:48 AM (IST)

बछरावां, रायबरेली में प्रेम प्रसंग के चलते प्रधान के बेटे रमाकांत की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ...और पढ़ें

HighLights

  1. प्रेम प्रसंग में प्रधान के बेटे रमाकांत की हत्या हुई।

  2. प्रेमिका सोनी और उसके पति सुरेंद्र ने मिलकर मारा।

  3. पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

संवादसूत्र, जागरण, बछरावां (रायबरेली)। प्रेम प्रसंग के मामले में शनिवार को युवक की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर यह घटना की है। पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

हरचंदपुर के छतैया गांव के प्रधान गणेश प्रसाद के पुत्र रमाकांत का खैरहनी की रहने वाली सोनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का वर्ष 2010 में छतैया के ही रहने वाले अमित के साथ विवाह हुआ था। दोनों के एक संतान भी हुई। बाद में उनका तलाक हो गया।

तलाक के बाद महिला और प्रधान के बेटे के बीच संपर्क बढ़ गया। करीब सात वर्ष बाद सोनी ने बछरावां के खैरहनी गांव के दूसरे युवक सुरेंद्र के साथ विवाह कर लिया। सोनी और सुरेंद्र करीब तीन वर्ष से साथ रह रहे है। यहां भी उनके एक संतान हुई। बावजूद रमाकांत का सोनी से संपर्क नहीं टूटा।

शनिवार दोपहर में रमाकांत कार से सोनी से मिलने खैरहनी पहुंचा, जहां महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि सोनी ने पति सुरेंद्र साथ मिलकर रमाकांत पर ईंट-पत्थरों व डंडों से हमला कर दिया। ग्रामीणों के सामने हुई मारपीट में रमाकांत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बवाल की सूचना से बदला शव ले जाने का मार्ग, फिर भी 20 मिनट हाईवे रहा जाम
घटना के बाद पुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि मृतक के परिवारजन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण हरचंदपुर चौराहे पर एकत्रित होकर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे जाम करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में मुआवजे का झूठा विवाद, पिता ने भी बेटी के आरोपों को बताया गलत; लेखपाल को मिली क्लीन चिट

इस पर पुलिस ने एहतियातन शव को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से न ले जाकर महराजगंज होते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। इससे नाराज गांव वालों ने जाम लगा दिया। बाद में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर रास्ता खोलवा दिया।

यह भी पढ़ें- मिनजुमला गाटा में बिना बंटवारे के हिस्सा तय करने पर हाई कोर्ट सख्त, रायबरेली के डीएम से मांगा जवाब

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

-

-श्याम कुमार पाल, प्रभारी निरीक्षक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।