विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में रफ्तार का कहर, अलग-अलग हादसों में दो महिलाओं समेत 3 की मौत; 11 घायल

Published: Sun, 30 Aug 2026 12:07 AM (IST)

रायबरेली में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. रायबरेली में कई सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत।

  2. दो महिलाएं और एक पुरुष हुए हादसों के शिकार।

  3. कुल 11 लोग घायल, कुछ बच्चे सुरक्षित बचे।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक महिला फतेहपुर से अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। इसके साथ ही 11 लोग घायल हो। हादसों में चार बच्चे बाल-बाल बच गए। लालगंज के खीरों के ग्राम नंदू खेड़ा मजरे गोनामऊ निवासी ज्ञानवती बहन के बेटे मनोज कुमार निवासी ग्राम दुकनहा के साथ बाइक से भाई को राखी बांधने फतेहपुर जिले के ग्राम सेमौरा थाना हुसैनगंज जा रही थी। लालगंज-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर शोभवापुर गांव के निकट पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद कार सवार फरार हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने ज्ञानवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनोज का उपचार किया गया। ज्ञानमती एक पुत्री अर्चना की मां थी। कोतवाल प्रमोद सिंह का कहना है कि दुर्घटना वाले वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। सीसी कैमरे से वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। दूसरी घटना में घोसियाना मोहल्ला की फौजिया खान कस्बे के निजी स्कूल में स्कूटी से ड्यूटी के लिए निकली थीं।

लालगंज-बछरावां मुख्य मार्ग पर डीसीएम ने टक्कर मार दी।उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। महराजगंज के कोटवा मदनिया निवासी राम प्रताप चाचा रामचंद्र के साथ बाइक बनवाने महराजगंज आए थे। वापस जाते समय ओथी गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर गए। उनको सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने रामचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दूसरी घटना में बाराबंकी के थाना लोनी कटरा के द्विवेदीगंज हैदरगढ़ निवासी विनय कुमार जायसवाल अपनी पत्नी शिवानी जायसवाल, तीन वर्षीय बेटी नित्या व नौ वर्षीय बेटी निहारिका के साथ कार से महराजगंज स्थित रिश्तेदारी में राखी बांधने जा रहे थे। शुक्रवार देर रात करीब 11.50 बजे जैसे ही उनकी कार कुंबना नैया नाला के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे में विनय कुमार व शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बच्चियाें को चोट नहीं आई। दंपती को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव का कहना है कि कार को नाले से बाहर निकाल लिया गया है। शिवगढ़ में बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कनवा ग्राम पंचायत के मनीपुर निवासी मनोज कुमार शुक्रवार शाम मानपुर मजरे नरायन गांव निवासी रमेश के घर बहन से राखी बंधवाकर बाइक से लौट रहे थे।

इसी दौरान भवानीगढ़ गांव में आंबेडकर प्रतिमा के पास शिवगढ़ बाजार से अपने पिता नूरुद्दीन को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहे गूढ़ा निवासी सलाउद्दीन की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सक ने मनोज कुमार व सलाउद्दीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बछरावां में बाराबंकी के नयापुरवा निवासी सुनील कुमार, पत्नी गायत्री और दो बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे।

पश्चिम गांव के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील और गायत्री घायल हो गए, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। गायत्री की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। दूसरी घटना में बन्नावा गांव के पास हुआ। लालपुर दखिना निवासी लालती देवी चलते आटो से अचानक सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

चोट लगने पर उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सतांव में लखनऊ के अलीगंज निवासी लकी मिश्रा अपनी अपाचे बाइक पर अपनी मां को बिठाकर शुक्रवार की देर शाम फतेहपुर की तरफ जा रहे थे, तभी सहजौरा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी लकी की मां शारदा मिश्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उन्हें सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। जहां पर चोटिल शारदा मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में जुलूस के दौरान लगे फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे, हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी