विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नजर उतारने के लिए मां जला रही थी लाल मिर्च, बेटे-बहुओं ने धारदार हथियार से किया हमला

Updated: Fri, 29 May 2026 09:48 PM (IST)

रायबरेली के महाराजगंज में नजर उतारने के दौरान हुए विवाद में बेटों और बहुओं ने बुजुर्ग माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर तीन बहुओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नजर उतारने के दौरान हुआ पारिवारिक विवाद।

  2. बेटों और बहुओं ने माता-पिता पर किया हमला।

  3. धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपती गंभीर घायल।

संवाद सूत्र,  महराजगंज (रायबरेली)। नजर उतारने के लिए झाड़ फूंक कर रही बुजुर्ग महिला व उसके पति पर बेटे और बहुओं ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल दंपती की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने तीन बहुओं समेत दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गांव निवासी स्वाती ने तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे उसकी मां जागेश्वरी नजर उतारने के लिए लाल मिर्च आग में डाल रही थीं। इसी दौरान बुजुर्ग महिला का बेटे महेश व रमेश से विवाद हो गया।

क्या लगाए आरोप?

आरोप है कि नाराज बेटे और बहुओं ने बुजुर्ग जागेश्वरी पर हमला कर दिया। पत्नी पर हमला होते देख कल्लू बचाने दौड़े। हमले में बुजुर्ग दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। है।