Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में मां से विवाद करने से रोका तो कर दी बूथ अध्यक्ष की हत्या, दो आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 11:05 PM (IST)

    रायबरेली के सोनबरसा गांव में सपा बूथ अध्यक्ष शशिधर यादव की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शशिधर ने आरोपियों को अपन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रायबरेली में सपा बूथ अध्यक्ष शशिधर यादव की हत्या।

    2. मां से विवाद रोकने पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या।

    3. पुलिस ने दो आरोपितों मनोज और विनोद को किया गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, सलोन (रायबरेली)। सोनबरसा गांव निवासी सपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार मां से कहासुनी कर रहे आरोपितों को सपा नेता ने रोका था, जिससे नाराज होकर उन्होंने कुल्हाड़ी से बूथ अध्यक्ष की हत्या की।

    बता दें कि दो अगस्त को गांव निवासी व सपा के बूथ अध्यक्ष शशिधर यादव का शव घर के करीब 100 मीटर की दूरी पर खाली खेत में झाड़ियों के पास मिला था। उनके गले व दाहिनी आंख पर घाव के निशान थे व कुछ दूरी पर खून से सनी एक कुल्हाड़ी मिली थी। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को गांव के ही मनोज, राजकुमार व विनोद कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।

    मामले में पुलिस ने मनोज व विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय का कहना है कि आरोपित विनोद व मनोज काे नहर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया है।

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनका शशिधर की मां से विवाद हो गया था, जिस पर शशिधर ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें टोका था, इससे वे आक्रोशित थे और मौका पाकर उन्होंने शशिधर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।