रायबरेली के 34 वार्डों में जल्द लगेंगी 1000 नई स्ट्रीट लाइटें, नगर पालिका जगमग कराएगा शहर की गलियां
रायबरेली नगर पालिका जल्द ही अपने 34 वार्डों में 1000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाएगी। इससे प्रमुख मार्गों और मोहल्लों की गलियों में प्रकाश व्यवस्था सुधरेगी, ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रायबरेली के 34 वार्डों में लगेंगी 1000 नई स्ट्रीट लाइटें।
प्रमुख सड़कों और मोहल्लों की गलियों में प्रकाश व्यवस्था सुधरेगी।
रात में आवागमन होगा आसान, दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 34 वार्डों में जल्द ही 1000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर पालिका प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इन लाइटों के लगने से प्रमुख मार्गों और मोहल्लों की गलियों में रात के समय प्रकाश व्यवस्था में सुधार होगा।
कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने और पर्याप्त रोशनी न होने की शिकायतें आती रहती हैं, जिससे रात में आवागमन में कठिनाई होती है। अंधेरे स्थानों पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना बनाई है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि 1000 स्ट्रीट लाइटों के लिए स्थानों का चिन्हांकन किया जाएगा। वार्डवार जरूरत के अनुसार लाइटें लगाई जाएंगी, जिसमें प्रमुख सड़कों, चौराहों और अंधेरे स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- रायबरेली नगर पालिका का बड़ा फैसला, अब 10 लाख तक के विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की बाध्यता खत्म
नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि सभासदों से अंधेरे स्थानों की जानकारी लेकर सूची तैयार की जाएगी, ताकि आवश्यकतानुसार लाइटें लगाई जा सकें।