Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में में बनेगा डॉग शेल्टर, आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:20 PM (IST)

    नगर पालिका परिषद रायबरेली आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए खसपरी के खोर गांव में दो एकड़ भूमि पर डॉग शेल्टर होम और एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. रायबरेली में दो एकड़ भूमि पर डॉग शेल्टर बनेगा।

    2. आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा।

    3. डॉग बाइट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने बड़ी पहल की है। वार्ड नंबर पांच खसपरी के खोर गांव में करीब दो एकड़ भूमि पर डॉग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है और जल्द ही आगे की औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

    नगर पालिका अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि डाग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर स्थापित करने के लिए तहसील प्रशासनिक टीम ने वार्ड नंबर पांच खसपरी के खोर में करीब दो एकड़ भूमि स्थापित किया है। शेल्टर होम बनने के बाद नगर पालिका के 34 वार्ड में पकड़े जाने वाले आवारा कुत्तों को यहां रखा जाएगा।

    वहीं एबीसी सेंटर में उनका नसबंदी व टीकाकरण कराया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें दोबारा छोड़ा जाएगा। इससे आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के साथ ही डाग बाइट की घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।