सपा के विधायक राहुल लोधी ने रायबरेली की दिशा की बैठक को बताया औपचारिकता, अध्यक्षता कर रहे थे राहुल गांधी
Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को दिशा ...और पढ़ें
HighLights
राहुल लोधी के साथ सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने बैठक को बताया दिशाहीन
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बैठक पर खड़े करे गंभीर सवाल
डिजिटल डेस्क, रायबरेली। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन की ओर बढ़ रहे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच धरातल पर कुछ और ही नजर आ रहा है। इसका उदाहरण के कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में बुधवार को दिशा की बैठक में देखने को मिला। यहां दिशा की बैठक से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विरोध किया। बैठक के बाद भी इसका विरोध जारी रहा।
रायबरेली के हरचंदपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी ने राहुल गांधी की अध्यक्षता में सम्पन्न दिशा की इस बैठक को सिर्फ औपचारिकता करार दिया। उनके साथ बैठक में मौजूद बछरावां के विधायक श्याम सुंदर भारती ने भी इस बैठक को दिशाहीन बताया।
इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में बुधवार को दिशा की बैठक शुरु होने से पहले ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने हंगामा किया। बचत भवन में हो रही इस बैठक में रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह के न पहुंचने से अफवाहों का बाजार गर्म है।
रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। दिशा की बैठक में राहुल गांधी के साथ अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, सलोन विधायक अशोक कुमार, बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती व सरेनी के विधायक देवेंद्र सिंह मौजूद थे।
