विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: पीएम मोदी और सीएम योगी पर नपा अध्यक्ष ने की अभद्र टिप्पणी, मामला दर्ज हुआ तो बोले- भाजपा नेता उन्हें…

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Updated: Wed, 11 Oct 2023 12:08 AM (IST)

नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी कर दी जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वाय ...और पढ़ें

UP News: पीएम मोदी और सीएम योगी पर नपा अध्यक्ष ने की अभद्र टिप्पणी
UP News: पीएम मोदी और सीएम योगी पर नपा अध्यक्ष ने की अभद्र टिप्पणी

जागरण संवाददाता, रायबरेली। नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार को भाजपाई उनकी शिकायत करने एसपी ऑफिस पहुंचे। नगर महामंत्री शशिकांत शुक्ल की तहरीर पर नपा अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

लगभग एक सप्ताह पहले नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी भाजपा सरकार के कारनामे उजागर कर रहे हैं। इसी वजह से भाजपाई उन्हें रावण कह रहे हैं। राहुल गांधी जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 2024 में जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलने जा रहा है। हम अपने नेता का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

भाजपा नेता पहुंचे एसपी ऑफिस

उनका ये वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उनकी टिप्पणी से नाराज भाजपा की नगर कार्यकारिणी के नेता एसपी ऑफिस पहुंच गए और नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा के नेता उन्हें रावण कह रहे हैं। ये कहां की सभ्यता है। मैंने कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है। मैंने जो कहा, उस पर मैं अडिग रहूंगा। पुलिस चाहे तो मुझे जेल भेज दे।

सत्रोहन सोनकर, नगर पालिका अध्यक्ष। 

नगर अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे नपा अध्यक्ष को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। पुलिस ऐसी कार्रवाई करे कि भविष्य में दूसरा कोई भी इस तरह की बयानबाजी न करे। 

नगर महामंत्री शशिकांत शुक्ल ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी की है। इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। नगर पालिकाध्यक्ष ने ऐसी कोई बात नहीं कही, जिसके लिए उन पर केस दर्ज किया जाए। ये सत्ता का दुरुपयोग है। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।

पंकज तिवारी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस।

यह भी पढ़ें: CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा एलान- यूपी में एक करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार, अब तक दी छह लाख नौकरियां

नगर पालिका अध्यक्ष को किसने अधिकार दिया है कि वह मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करें। गलत बयानबाजी की है, इसलिए एफआईआर हुई है।

बुद्धीलाल पासी, जिला अध्यक्ष।

यह भी पढ़ें: Yogi Cabinet Decision: यूपी कैबिनेट मीटिंग में इस योजना को मिली मंजूरी, प्रदेशवासियों को मिलेंगे आठ फायदे