6 साल में 21 बार काटा, प्रतापगढ़ की महिला के पीछे आखिर क्यों पड़ा है नाग-नागिन का जोड़ा? सच जानकर डॉक्टर भी हैरान
रायबरेली जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती किया गया है, जिसे 6 साल में 21वीं बार सांप ने डसा है। यह घटना प्रतापगढ़ की है, जहां सूरजकली नाम की महिला क ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को एक महिला सलोन सीएचसी से रेफर होकर पहुंची। महिला के पहुंचते ही चिकित्सक ने जानकारी की, पहले तो महिला बताया कि दो सर्प ने डसा है।
इस पर चिकित्सक ने उसी अनुसार ट्रीटमेंट शुरू किया, लेकिन जानकारी लेने के दौरान यह सामने आया कि महिला को 21वीं बार सर्प ने डसा है। यह सुनकर सभी चौंक गए और अवाक होकर उस महिला को देखने लगे। यह बात चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, महिला को भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है।
महिला के दोनों पैरों में डसा
प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज के जुगई का पुरवा निवासी सूरजकली रविवार की सुबह खेत की ओर बकरियों को देखने गई थी। तभी सांप के जोड़े ने उनके दोनों पैर में डस लिया। इसकी जानकारी पर परिवारजन ने तत्परता दिखाई और महिला को घर से नौ किमी दूर भवानीगंज पहुंचे।
वहां समुचित उपचार न मिलने महिला को लेकर सलोन सीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के पहुंचने पर ईएमओ ने उपचार करके उसे भर्ती कर लिया। बेटे रामविशाल ने बताया कि उनकी मां को पहले 20 बार सर्प डस चुका है।
21वीं बार नाग नागिन के जोड़े ने दोनों पैरों के अंगूठे में डसा है। वहीं महिला ने बताया कि बकरियों को देखने गई थी, तभी दो सांप ने उसे डस लिया। एक सांप को उसने दो लाठी भी मारी।
महिला ने बताया कि उसे तीन बार जोड़े में आए सांप ने डसा है। परिवारजन के मुताबिक उसे पहली बार छह साल पहले सांप ने डसा था। ईएमओ डॉ. वैभव शुक्ल का कहना है कि महिला को सांप ने डसा है, उसका प्राथमिक उपचार करके भर्ती किया गया है, हालत स्थिर है।