विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुसलमानों की आबादी बढ़ने की रिपोर्ट भटकाने का प्रयास, प्रियंका गांधी ने कहा- चुनाव के समय मुद्दों पर बात होनी चाहिए

Published: Fri, 10 May 2024 12:17 AM (IST)

Election News - कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में ...और पढ़ें

कलसहा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का अभिवादन करते जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी। इंटरनेट मीडिया
कलसहा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का अभिवादन करते जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी। इंटरनेट मीडिया

जागरण संवाददाता, रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में गुरुवार को नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिंदू आबादी घटने और मुस्लिमों के बढ़ने की रिपोर्ट मुद्दों से भटकाने का प्रयास है। 

प्रियंका ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि रिपोर्ट किसने बनाई है। यह केवल बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान भटकाने का प्रयास है। चुनाव के समय लोगों के जीवन से जुड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

12 गांवों में की नुक्कड़ सभाएं

प्रियंका ने आरोप लगाया कि संविधान बदलकर भाजपा आपके अधिकारों और आरक्षण को कुचलना चाहती है। हम भाजपा को किसी भी कीमत पर संविधान नहीं बदलने देंगे। प्रियंका ने सदर विधानसभा क्षेत्र के 12 गांवों में नुक्कड़ सभाएं की। 

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस आई तो मंदिर पर बाबरी ताला लग जाएगा, यह सरासर झूठ और अफवाह हैं। मोदी को झूठ बोलने से पहले अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।

'कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे'

प्रियंका ने कहा कि राम मंदिर मसले पर हम पहले भी कहते रहे हैं कि कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे, आज भी यही कहते हैं। राहुल गांधी को प्रताड़ित किया गया। प्रधानमंत्री ने दादी इंदिरा गांधी व पिता राजीव गांधी को देशद्रोही बोला। हमें विरासत में धन दौलत नहीं, इस देश के लिए मर मिटने का जज्बा मिला है। हमारे परिवार के एक सदस्य को मारोगे तो दूसरा इस देश के लिए खड़ा हो जाएगा। हम झुकने वाले नहीं है।

यह भी पढ़ें: राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वालों को… सीएम योगी ने चुनावी जनसभाओं में सपा और कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।