Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच सपा को झटका, विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल

    Updated: Fri, 17 May 2024 01:54 PM (IST)

    रायबरेली ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग और मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देकर सपा से दूरी बनाई। दो माह बाद 12 मई को ...और पढ़ें

    सपा व‍िधायक मनोज पांडे भाजपा में हुए शाम‍िल।
    सपा व‍िधायक मनोज पांडे भाजपा में हुए शाम‍िल।

    जागरण टीम, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी एक बार फ‍िर झटका लगा है।पार्टी के रायबरेली ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम ल‍िया है। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उन्हें रैली में पार्टी में ज्वाइन करवाया।

    समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. मनोज कुमार पांडेय को विधानसभा चुनाव में हराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगाई, लेकिन मनोज पांडेय ने जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि जनता के बीच उनकी पकड़ कितनी मजबूत है। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग और मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देकर सपा से दूरी बनाई। दो माह बाद 12 मई को चुनाव प्रचार के लिए जिले में आए गृहमंत्री अमित शाह डॉ. मनोज पांडेय के घर पहुंचे और लंच किया।

    मनोज पांडेय ने थामा भाजपा का दामन   

    गृहमंत्री से चर्चा के बाद सपा विधायक मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम ल‍िया। मनोज पांडेय के भाजपा में आने से लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की राह आसान होगी।

    यह भी पढ़ें: 'तीन महीने से चुनाव को हिंदू-मुसलमान बनाने की कोशिश कर रहे प्रधानमंत्री', रायबरेली में बोलीं प्रियंका गांधी

    खबरें और भी