Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Highway : हाइवे बनाने से पहले बताया- मुआवजा मिलेगा, किसानों ने दे दी अपनी जमीन- अब हो गई यह फजीहत; नहीं मिलेगा मुआवजा!

    By vikash chandra bajpaiEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 09:19 PM (IST)

    ऊंचाहार के नौवनहार गांव निवासी जगदीश जगन्नाथ घुरई रामराज रघुनाथ राम प्रकाश जामुनी देवी समेत दर्जनों किसानों का कहना है कि बाइपास निर्माण को लेकर एनएचए ...और पढ़ें

    UP Bypass Construction : किसानों को नहीं मिला मुआवजा अब हो रहे परेशान।
    UP Bypass Construction : किसानों को नहीं मिला मुआवजा अब हो रहे परेशान।

    संवादसूत्र, ऊंचाहार : खोजनपुर से पट्टी रहस कैथवल होते हुए एनएचएआइ बाइपास बना रही जा रहा है। किसानों का आरोप है कि एनएचआइ ने उनकी जमीनों का पूरा मूल्य बिना चुकता किए ही निर्माण शुरू कर दिया गया है। सोमवार की शाम आक्रोशित किसानों ने गांव के पास निर्माणाधीन बाइपास पर प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।

    ऊंचाहार के नौवनहार गांव निवासी जगदीश, जगन्नाथ, घुरई, रामराज, रघुनाथ, राम प्रकाश, जामुनी देवी समेत दर्जनों किसानों का कहना है कि बाइपास निर्माण को लेकर एनएचएआइ द्वारा पूरा भुगतान किए बिना ही जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है।

    इस समस्या को लेकर कई बार जिलाधिकारी व एसडीएम से शिकायत की गई, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिल सका है। आक्रोशित किसानों ने सोमवार को मुआवजे की रकम दिलाने की मांग करते हुए गांव के पास प्रदर्शन किया। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि एनएचएआइ के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही किसानों को उनकी भूमि का बाकी पैसा दिलाया जाएगा।