विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से 8 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:12 PM (GMT+05:30)

रामपुर के बड़ा गांव में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय अयान की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, रामपुर। खेत की जोताई के समय रोटावेटर की चपेट में आकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी निसार का पुत्र अयान सोमवार दोपहर गांव में खेलते हुए जमील के खेत पर पहुंच गया। उस समय जमील ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहा था।

अयान ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर पर बैठ गया। जमील ने उसे बैठने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान अयान अचानक नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर घाव हुए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

तीन भाइयों में मझला अयान, निसार का पुत्र था। निसार परिवार की आजीविका के लिए गोरखपुर में ठेला लगाकर मूंगफली बेचते हैं। बेटे की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- रामपुर को जिला बनाने की उठी मांग, पंचायत प्रधान परिषद ने बैठक कर उठाया मुद्दा; शिमला जाने में होती है परेशानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।