Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सपा के खिलाफ आक्रामक तो आजम खां के लिए कांग्रेस का नरम रुख, 2024 को लेकर कर दिया ये बड़ा दावा

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 01:27 PM (GMT+05:30)

    UP Politics कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कुछ ऐसा बयान दिया जिससे गठबंधन को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे। जहां एक ओर वो समाजवादी पार्टी के लिए ...और पढ़ें

    सपा मुखिया अखिलेश यादन, कांग्रेस नेता अजय राय और सपा नेता आजम खां
    सपा मुखिया अखिलेश यादन, कांग्रेस नेता अजय राय और सपा नेता आजम खां

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है
    2. अजय राय ने कहा कि बीजेपी आजम खां और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही
    3. कांग्रेस नेता अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं

    संवाददाता, रामपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि आजम खां के परिवार को भाजपा सरकार प्रताड़ित कर रही है। आजम खां की बीवी तजीन फात्मा के साथ ऐसी कानूनी कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।

    अजय राय ने कहा कि भाजपा एक तरफ महिलाओं के सम्मान की बात करती है, तो दूसरी तरफ महिलाओं को जेल में डाल देती है। कांग्रेस पार्टी इस दुख कि घड़ी मे आजम खां के परिवार के साथ है। अजय राय ने सपा नेता आजम खां पर हो रही कार्रवाई को एक तरफा बताया है और टारगेट करने का आरोप लगाया है।

    भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं

    प्रदेशाध्यक्ष ने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ठप है। भाजपा राज में कोई सुरक्षित नहीं है। लखनऊ में मंत्री के बेटे के रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। सरकार ने भाजपा नेताओं को अपराध करने कि खुली छूट दे रखी है। सरकार ने आज तक किसी भी भाजपा नेता पर कोई कार्रवाई नहीं की। चाहे वह लखीमपुर की घटना हो,चाहे लखनऊ की।

    यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A गठबंधन पर संकट के बादल, अजय राय बोले- कांग्रेस मुस्लिमों का पुराना घर, Azam के लिए लड़ेंगे हर लड़ाई

    80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की तैयारी

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कांग्रेस पूरी 80 लोकसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। प्रदेश भर के कांग्रेसजनों में एक नई ऊर्जा का संचालन हुआ है। हम बड़े भाई की भूमिका में काम कर रहे हैं। 2024 मे भाजपा कांग्रेस का सीधा मुकाबला होगा। जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता देश मे कांग्रेस कि सरकार बनाकर रहेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: आजम खां के एनकाउंटर वाले बयान पर क्या बोले ओपी राजभर? I.N.D.I.A गठबंधन में घमासान पर भी साधा निशाना