Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्ती, प्यार और लव मैरिज... छत्तीसगढ़ की अलीशा बनी अदिति, जाति-धर्म का बंधन तोड़ थामा रामपुर के युवक का हाथ

    By Bhaskar SinghEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 02:57 PM (GMT+05:30)

    छत्तीसगढ़ की अलीशा ने रामपुर के जोगेंद्र से फेसबुक पर हुई पहचान के बाद प्रेम विवाह किया और अदिति बन गईं। पुलिस ने बालिग होने और मर्जी से शादी करने की ...और पढ़ें

    शादी के दौरान युगल।

    शादी के दौरान युगल।

    HighLights

    1. अलीशा ने रामपुर के जोगेंद्र से प्रेम विवाह कर अदिति नाम अपनाया।

    2. फेसबुक पर हुई पहचान के बाद दोनों में प्रेम संबंध बने।

    3. पुलिस ने बालिग युवती को अपनी मर्जी से रहने की अनुमति दी।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। इंटरनेट मिडिया से हुए प्रेम ने जाति और धर्म के बंधन को तोड़ दिया। छत्तीसगढ़ की अलीशा ने रामपुर आकर प्रेमी जोगेंद्र के साथ विवाह किया और अदिति बन गई। स्वजन छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ उसे लेने भी आए, लेकिन हिंदू संगठन ने उसे ले जाने नहीं दिया।

    मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवती के बालिग होने व उसकी मर्जी के अनुसार प्रेमी के साथ जाने की इजाजत दे दी।

    प्रेमी से विवाह कर छत्तीसगढ़ की अलीशा बनी अदिति

    जोन-2, थाना खुर्शीपार, भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) की अलीशा खातून की करीब डेढ़ वर्ष पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से शहर कोतवाली क्षेत्र के सैनीनगर, माला टॉकीज रोड निवासी 21 वर्षीय जोगेंद्र सिंह सैनी से जान पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 10 मई को अलीशा अपना घर छोड़कर प्रेमी के पास आ गई। उसके गायब होने पर स्वजन ने थाना खुर्शीपार भिलाई में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

    छत्तीसगढ़ पुलिस तलाश करते हुए पहुंची थी रामपुर

    छत्तीसगढ़ पुलिस उसे तलाश करते हुए 25 जून को रामपुर पहुंच गई। थाना खुर्शीपार के एएसआइ सुरेंद्र सिंह राजपूत के साथ युवती की मां परवीन बेगम और भाई मोहम्मद समीर भी यहां आए। छत्तीसगढ़ पुलिस युवक और उसके स्वजन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज होने और उसकी बरामदगी की जानकारी एसपी को दी। साथ ही युवती को साथ ले जाने की अनुमति मांगी।

    एसपी ने मामले की जांच शहर कोतवाली को सौंपी थी

    इसी दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी वहां आ गए। युवती के बालिग होने और मर्जी से युवक के साथ रहने की जानकारी दी। एसपी ने मामले की जांच शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने युवती के बालिग होने की पुष्टि की और उसके बयान दर्ज किए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अखिलेश के सामने लखनऊ में खुली सपा की कलह की फाइल, सांसद रुचि वीरा और विधायक कमाल अख्तर आए आमने-सामने

     फेसबुक से हुई थी रामपुर के युवक से पहचान

    अलीशा ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी मर्जी से जोगेंद्र सिंह के साथ रहना चाहती है। इसके आधार पर पुलिस ने उसे उसके प्रेमी के साथ भेज दिया।

    बजरंग दल के जिला संयोजक अविनाश पटेल ने बताया कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से जोगेंद्र सिंह के साथ 21 जून को हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है

    जयमाला कार्यक्रम में एक-दूजे के हुए

    पुलिस की जांच के बाद 26 जून को पंजाब नगर स्थित शिव मंदिर में दोनों का सार्वजनिक जयमाला कार्यक्रम भी आयोजित कराया गया। युवती ने अपना नाम अदिति रख लिया है और अब दोनों साथ में रह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी मुरादाबाद को देंगे 365 करोड़ की सौगात, कल मुख्यमंत्री विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा