आजम खान को 10 साल की सजा सुनाने वाले जज का हुआ तबादला, डूंगरपुर केस के फैसले से पहले बड़ा फेरबदल
सपा नेता आजम खान को कई मामलों में सजा सुनाने वाले अपर जिला जज डॉ. विजय कुमार का तबादला हो गया है। उनके कोर्ट में आजम खान के खिलाफ डूंगरपुर और क्वालिटी ...और पढ़ें

आजम खान
जागरण संवाददाता, रामपुर। हाई कोर्ट ने कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सपा नेता आजम खान के मुकदमों की सुनवाई कर रहे अपर जिला जज डाॅ. विजय कुमार का भी तबादला हुआ है। वह यहां एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ चल रहे मुकदमों की भी सुनवाई कर रहे थे।
उन्होंने आजम खान के कई मुकदमों में फैसला सुनाया था। हाल ही में 23 मई 2026 को दो पैन कार्ड मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट से ही आजम खान की सजा सात साल से बढ़ाकर 10 साल हुई थी।
इसके अलावा 30 मई 2024 को डूंगरपुर प्रकरण के एक मुकदमे में उनकी ही कोर्ट ने आजम खान को 10 साल के कारावास और 14 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। वर्तमान में भी आजम खान के खिलाफ डूंगरपुर के पांच मुकदमों की एक साथ सुनवाई उनकी ही कोर्ट में चल रही थी। इसमें अभियोजन की गवाही पूरी हो गई है। अब बचाव पक्ष की गवाही चल रही है।
क्वालिटी बार में आजम पर तय नहीं हो सके आरोप
सपा नेता आजम खान के खिलाफ शुक्रवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रहे क्वालिटी बार की जगह कब्जाने के मुकदमे में आरोप तय नहीं हो सके। आजम खान के अधिवक्ता ने स्थगन प्रार्थना पत्र देकर समय मांग लिया। अब 14 अगस्त को आरोप तय होंगे।
क्वालिटी बार का यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। 21 नवंबर 2019 को तत्कालीन राजस्व निरीक्षक अनंगराज सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आजम खान ने मंत्री रहते हुए जिला सहकारी संघ की जमीन पर बने क्वालिटी बार की 302 वर्ग मीटर जगह को अपनी पत्नी पूर्व सांसद डाॅ. तजीन फात्मा को 1200 रुपये किराये पर दिलवा दी थी।
खबरें और भी
बाद में इसमें आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को भी सह किरायेदार के रूप में दर्शा दिया गया था। उस समय जिला सहकारी संघ के चेयरमैन जफर अली जाफरी थे। उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था। मुकदमे में सभी आरोपित बनाए गए हैं।