Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Azam Khan Case: रामपुर कोर्ट में आजम खां के दो मामलों में अहम सुनवाई, डूंगरपुर और दोहरे पैन कार्ड का है केस

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 11:56 AM (IST)

    रामपुर की अदालत में आजम खां के दो मामलों में सुनवाई हो रही है। डूंगरपुर प्रकरण में गरीबों के लिए बने आसरा आवास को लेकर विवाद है। भाजपा सरकार में दर्ज ...और पढ़ें

    Azam Khan Case: आजम खां के दो मुकदमों में होगी सुनवाई।
    Azam Khan Case: आजम खां के दो मुकदमों में होगी सुनवाई।

    HighLights

    1. एक अन्य मामला आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के दो पेन कार्ड से जुड़ा
    2. डूंगरपुर प्रकरण में सपा सरकार में खाली कराए थे आवास

    जागरण संवाददाता, रामपुर। Azam Khan Case: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के दो मामलों में सोमवार को सुनवाई होनी है। इनमें एक मामला डूंगरपुर प्रकरण का है। इसमें संभल के सर्विलांस प्रभारी रामवीर सिंह की गवाही चल रही है।

    डूंगरपुर प्रकरण वर्ष 2016 का है। तब प्रदेश में सपा की सरकार थी और आजम खां कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में गरीबों के लिए आसरा आवास बनवाए थे। यहां पहले से कुछ लोगों के मकान बने हुए थे, जिन्हें सरकारी जमीन पर बताकर तोड़ दिया गया था। इन लोगों द्वारा ही भाजपा की सरकार आने पर वर्ष 2019 में गंज कोतवाली में मुकदमे दर्ज कराए थे।

    आरोप, आजम के इशारे पर खाली कराए आवास

    11 लोगों की ओर से दर्ज अलग-अलग मुकदमों में आरोप है कि सपा सरकार में आजम खां के इशारे पर पुलिस और सपाइयों ने बस्ती में आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया था। उनका सामान लूट लिया और मकानों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया था। इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। इनमें छह मामलों में फैसला हो चुका है। पांच मामले अब भी विचाराधीन हैं। पांचों मामलों की एक साथ सुनवाई की जा रही है।

    ये भी पढ़ेंः UP News: डीएम-एसपी के सामने रख दी पानी की ऐसी बोतल जिसके बाद चौंक गए अधिकारी, तत्काल चला बुलडोजर

    ये भी पढ़ेंः Bijnor News: दो महीने के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या; मां ने पहले तालाब में डुबाया फिर प्लाट में फेंका शव

    सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सीमा राणा ने बताया कि इस मामले में गवाही के लिए निरीक्षक रामवीर सिंह की गवाही चल रही है। वह पहले यहां गंज कोतवाली प्रभारी थे। उनके द्वारा मुकदमे की विवेचना की गई थी।

    दो पेन कार्ड का है दूसरा मुकदमा

    दूसरा मुकदमा आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दो पेन कार्ड का है। इसे भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराया गया था। आरोप है कि आजम खां ने बेटे अब्दुल्ला के अलग-अलग जन्मतिथि से दो पेन कार्ड बनवाए हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। इसमें आजम खां के साथ उनका बेटा भी आरोपित है। 

    खबरें और भी