ईरान में हुए हमले पर जेल से आया आजम खां का संदेश- काले कपड़े पहनकर मनाएं ईद
जेल में बंद सपा नेता आजम खां ने युसूफ मलिक के जरिए संदेश भेजा है। उन्होंने ईरान में हुए हमले में महिलाओं व बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। ...और पढ़ें

HighLights
आजम खां ने ईरान हमले में हुई मौतों पर दुख जताया।
ईद पर काले कपड़े पहनने और नए कपड़े टालने की अपील।
काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज पढ़ने का संदेश दिया।
जागरण संवाददाता, रामपुर। जेल में बंद सपा नेता आजम खां ने मिलाई करने गए युसूफ मलिक के जरिए संदेश भिजवाया है। इसमें ईरान में हुए हमले में वहां के लोगों खासकर महिलाएं व बच्चियों की मौत पर अफसोस जताते हुए ईद काले कपड़े पहनकर मनाने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां फर्जी पैन कार्ड मामले में सजा के बाद 17 नवंबर 2025 से रामपुर जिला कारागार में बंद हैं। इससे पहले वे सीतापुर जेल में 23 महीने की सजा काटने के बाद 23 सितंबर 2025 को रिहा हुए थे, लेकिन नई सजा के चलते उन्हें फिर से जेल जाना पड़ा।
इसके बाद आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला दो पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं। शनिवार को उनकी पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा जेल पहुंची। उनके साथ मुरादाबाद के सपा नेता युसूफ मलिक भी थे।
मिलाई के बाद बाहर आने पर सपा नेता युसूफ मलिक ने बताया कि आजम खां ने जेल से संदेश भिजवाया है। उन्होंने मुसलमानों खासकर सुन्नी जमात से अपील की है कि ईद पर काले कपड़े पहनें और हो सके तो नए कपड़े न पहनें।
खबरें और भी
ईद की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़े। आजम खां अमेरिका के ईरान पर हमला करने और उस हमले में बच्चियों के मारे जाने पर अफसोस जाहिर किया है। कहा कि ईद के दिन काले कपड़े पहनकर उन बच्चियों को खिराजे अकीदत पेश करें।