अब कूड़ा देगा पैसा! बिलासपुर में 40 लाख की मशीन से बदल जाएगी शहर की सूरत, चेयरमैन का मास्टरप्लान तैयार
बिलासपुर नगर पालिका चेयरमैन चित्रक मित्तल ने शहर को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए 40 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक कूड़ा निस्तारण मशीन (ट्रॉमलर) स्थाप ...और पढ़ें

बिलासपुर में एमआरएफ सेंटर पर ट्रामलर फिट करते मेकैनिक। जागरण
HighLights
पालिका ने जनपद में पहली कूड़ा निस्तारण मशीन लगाकर वेस्ट से बेस्ट बनाने की तैयारी शुरू की
संवाद सहयोगी, बिलासपुर (रामपुर)। नगर पालिका के चेयरमैन चित्रक मित्तल ने नगर को गंदगी और कूड़े के ढेरों से मुक्ति दिलाने के लिए एक नई और आधुनिक सोच के साथ काम शुरू कर दिया है। वेस्ट से बेस्ट बनाने के सिद्धांत पर चलते हुए एमआरएफ सेंटर में एक अत्याधुनिक कूड़ा निस्तारण मशीन (ट्रॉमलर) लगाई जा रही है।
मुहल्ला कस्बा राजपुर जाने वाले मार्ग स्थित लगभग तीन एकड़ भूमि में एमआरएफ सेंटर बना हुआ है। सेंटर के भीतर और उसके बाहर कूड़े के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ लगे हुए हैं। यहां से गुजरते समय अक्सर लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। राहगीर नाक पर रुमाल रखकर गुजरते और स्थानीय लोगों को संक्रामक बीमारियों के डर में जीना पड़ता है।
लोगों की इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते चेयरमैन चित्रक मित्तल ने उसका निस्तारण खोज लिया। उन्होंने इन ढेरों को सिर्फ 'गंदगी' नहीं, बल्कि एक 'संसाधन' के रूप में देखा। चेयरमैन चित्रक मित्तल के प्रयासों से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से यहां कूड़ा निस्तारण (ट्रामलर) मशीन स्थापित की जा रही है।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि रामपुर जनपद किसी भी नगर पालिका में इस तरह की यह पहली मशीन लगाई जा रही है। जोकि इतने बड़े स्तर पर कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करेगी। यह मशीन कूड़े के ढेरों को अलग-अलग श्रेणियों में छांटेगी। मशीन के जरिए जैविक कचरे, प्लास्टिक, पालिथिन, लोहा और अन्य रिसाइकिल होने योग्य सामग्री को पृथक किया जाएगा।
खबरें और भी
इससे न केवल शहर के बाहर लगे कूड़े के पहाड़ घटेंगे बल्कि, इस कचरे को प्रोसेस करके उपयोगी सामान में बदला जा सकेगा। इसके अलावा यहां जैविक खाद बनाने का कार्य भी किया जाएगा। जैविक खाद को किसानों को बेचा जाएगा। कहा कि इस नई पहल का एक बड़ा उद्देश्य नगर पालिका की आय बढ़ाना भी है।
कूड़े को अलग-अलग कर उसे रीसाइक्लिंग यूनिट्स को बेचा जाएगा, जिससे पालिका के खजाने में राजस्व की बढ़ोतरी भी हो सकेगी। चेयरमैन चित्रक मित्तल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता नगर को एक स्वच्छ और आदर्श नगर बनाना है, जहां कचरा समस्या नहीं बल्कि संसाधन बने।
नोयडा से लाई गई मशीन
पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बताया कि कूड़ा निस्तारण मशीन नोयडा से लाई गई है। इस मशीन को उन्होंने मुरादाबाद में कूड़ा निस्तारण करते हुए देखा था। बस वहीं से उन्हें इसका आइडिया आया और वह इस मशीन को लाने की कवायद में लग गए। बताया कि अभी मशीन को लगाया जा रहा है। दो से तीन दिन में मशीन की फिटिंग का कार्य पूर्ण हो जाएगा तथा जल्द उसका उद्घाटन किया जाएगा।