रामपुर: प्रेमिका को बुलाने की जिद में 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे तक चला ड्रामा
रामपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा और थ ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
प्रेमी बृज मोहन 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा।
प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा था युवक।
पुलिस ने दो घंटे में सकुशल नीचे उतारा।
जागरण संवाददाता, रामपुर। मंगलवार सुबह पटवाई थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का रहने वाला बृज मोहन अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे शाहाबाद सीओ ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया। पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई है।
प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा प्रेमी
बृज मोहन की जान पहचान दिल्ली में काम के दौरान बिहार की रहने वाली एक किशोरी से हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद वह किशोरी को अपने गांव कमालपुर ले आया। रविवार को लड़की के माता-पिता बिहार से रामपुर पहुंच गए थे। यहाँ उन्होंने थाना पटवाई में बृजमोहन के ख़िलाफ़ शिकायत की।
पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा था
इस पर पुलिस बृजमोहन व उसकी प्रेमिका को लेकर थाने आ गयी। जहां से पुलिस ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया और बृजमोहन को थाने में बैठा लिया। मंगलवार को किसी तरह बृजमोहन थाने से निकलकर मिलक रोड स्थित टावर पर चढ़ गया।