यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bulldozer Action: रामपुर में गरज रहा है बुलडोजर, डीएम के आदेश के बाद इन दुकानवालों में मची खलबली
Rampur News नगर पालिका का बुलडोजर शाहबाद रोड पर गरजा अवैध कब्जे हटाए गए। डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों से खोखे और दुकानें हटाई गईं। कई किलोमीटर दूर तक सड ...और पढ़ें

HighLights
- चाय-पकौडी आदि दुकानों के कब्जे हटवाए
- शाहबाद रोड का चौडीकरण होना है।
जागरण संवाददाता, रामपुर। Rampur News: नगर पालिका का बुलडोजर सोमवार से फिर गरजना शुरू हो गया। पालिका ने शाहबाद रोड पर अभियान चलाकर सड़क के दोनों किनारे पर रखे अवैध खोखों व दुकानों हटवाया। इससे अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मची रही। कुछ ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया।
नगर पालिका द्वारा जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। पालिका अमले ने होली से पूर्व पहाडी गेट से केमरी मार्ग पर कई किलोमीटर दूर तक सड़क किनारे रखे अवैध खोखे व कब्जे हटवाए थे। इसके बाद हाईवे पर भी अभियान चलाया गया था, जिसमें सिविल लाइंस चौराहे से रेलवे स्टेशन गेट, रोडवेज बस स्टैंड के सामने होते हुए पनवडिया तक सड़क किनारे से अवैध खोखे व कब्जे हटवाए थे।
इसी क्रम में सोमवार को शाहबाद रोड के अवैध खोखे व कब्जे पालिका के निशाने पर आ गए। खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अविनाश कुमार समेत पालिका का अमला बुलडोजर लेकर शाहबाद रोड पर पहुंचा। यहां अजीतपुर चौराहे से लेकर बाईपास वाले मार्ग तक अभियान चलाया।
.jpg)
नगर पालिका द्वारा अजीतपुर में अभियान चलाकर हटवाया गया अतिक्रमण। जागरण
चाय-पकौडी आदि दुकानों के कब्जे हटवाए
इस दौरान सड़क किनारे डेढ दर्जन से अधिक स्थानों पर रखे मिले चाय-पकौडी आदि दुकानों के कब्जे हटवाए। ठेलों व खोखों में इन दुकानों का संचालन हो रहा था। कुछ दुकानदार ऐसे ही सड़क किनारे सामान रखकर बिक्री कर रहे थे। धूप व बरसात आदि से बचने के लिए उन्होंने पिन्नी आदि की छत अस्थाई तौर पर बना रखी थी। पालिका के अमले ने क्रम से इन सभी को बुलडोजर से साफ करा दिया।
खबरें और भी
अभियान देखकर खुद समेट ले गए सामान
कुछ दुकानदारों ने अभियान चलता देख स्वयं ही अपना सामान समेट लिया जबकि कुछ के तख्त आदि सामान पालिका कर्मियों ने हटवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाल लिए और अपने साथ ले गए। हालांकि कुछ स्थानों पर भीड़ जमा भी हुई लेकिन विरोध प्रकट नहीं कर सकी।
खाद्य एवं सफाई के निरीक्षक डॉक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि पालिका ने अजीतपुर चौराहे से बाइपास तक अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर से अवैध कब्जे हटवाए। शाहबाद रोड का चौडीकरण होना है।
घर में घुसकर महिला को पीटा, प्राथमिकी
शहजादनगर थाना पुलिस ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़ने और छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें दो लोगों को नामजद किया है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ने गांव के ही सद्दाम, अर्जुन व दो-तीन अज्ञात लोगों पर यह आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह किसी मुकदमे में गवाह है। आरोपित उसे गवाही देने से मना करने के लिए धमका रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने घटना की। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।