यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 1 अगस्त काे होगी अंतिम बहस; बचाव पक्ष का प्रार्थना पत्र खारिज
दोनों ओर से गवाही पूरी हो चुकी है। पत्रावली अंतिम बहस के लिए लगी है। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि आजम खां पक्ष द्वारा इस मामले म ...और पढ़ें

रामपुर : Abdullah Azam Fake Certificate समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला अब फैसले के करीब आ गया है। इसमें गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अंतिम बहस होनी है। बचाव पक्ष इसमें समय की मांग कर रहा था। इस संंबंध में बचाव पक्ष की ओर से दिया प्रार्थना पत्र अदालत ने खारिज कर दिया।
1 अगस्त को होगी अंतिम बहस
अंतिम बहस के लिए पहली अगस्त निर्धारित कर दी है। दो जन्म प्रमाण पत्र का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप है कि आजम खां ने बेटे के अलग-अलग जन्मतिथि से दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं। इसमें एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगर पालिका से बना है, जबकि दूसरा लखनऊ से बना है। इस मुकदमे में आजम खां के अलावा उनके बेटे और पत्नी पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा भी नामजद हैं।
इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। दोनों ओर से गवाही पूरी हो चुकी है। पत्रावली अंतिम बहस के लिए लगी है। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि आजम खां पक्ष द्वारा इस मामले में हाईकोर्ट में भी एक रिट दायर की थी। उस रिट पर सुनवाई होने तक अंंतिम बहस के लिए समय बढ़ाए जाने का प्रार्थना पत्र उनके अधिवक्ता द्वारा दिया गया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। अब पहली अगस्त को अंतिम बहस होगी।