विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: रामपुर में दूल्हे के मामा को डंडे से पीटा, मौत; बरात चढ़त के बाद तंबाकू मांगने को लेकर हुआ था झगड़ा

Published: Sat, 24 May 2025 11:33 AM (IST)

रामपुर के धनश्यामपुर गाँव में बारात में आए दूल्हे के मामा की हत्या हो गई। तंबाकू मांगने पर हुए विवाद ...और पढ़ें

पटवाई थाना क्षेत्र में दूल्हे के मामा को डंडे से पीटा, मौत।
पटवाई थाना क्षेत्र में दूल्हे के मामा को डंडे से पीटा, मौत।

जागरण संवाददाता, रामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम धनश्यामपुर में बरात संग आए दूल्हा के मामा को विवाद होने पर डंडे से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

यह है पूरा मामला

गांव में रोशनलाल की पुत्री की बरात अजीम नगर थाने के ग्राम खेडा सिमौदिया से आई थी। बरात चढ़त के बाद खाना भी हो गया था। ककरौआ के मझरा निवासी दूल्हे के मामा राजेंद्र खाना खाकर वापस लौटने की तैयारी में थे।

इसी दौरान उनका लड़की के गांव के सोनू से विवाद हो गया। सोनू ने उनसे तंबाकू मांगी थी। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सोनू व उसके साथी डंडे निकाल लाए और राजेंद्र पर हमला कर दिया। उनके सिर आदि पर डंडा लगने से वह गिर पड़े। 

इसी दौरान भीड़ जुटने पर हमलावर खिसक गए, जबकि राजेंद्र को उपचार के लिए लेकर जाया जाने लगा। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे गांव में सन्नाटा छा गया। शादी की खुशियां फीकीं पड़ गई। 

बाद में मृतक पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की। देर रात तक मृतक पक्ष द्वारा तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। 

गांव के काफी लोग थाने पर जमा थे। थाना के क्राइम प्रभारी मान चंद का कहना है कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।