Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    थम नहीं रहीं मुश्किलें, अब सफाई मशीन चोरी मामले में आजम और अब्दुल्ला की जमानत अर्जी पर होगी सुनवाई

    By Bhaskar SinghEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 04:50 PM (IST)

    Rampur News in Hindi मशीन को टुकड़े करके गड्ढे में दबाया गया था। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से आजम खां उनके बेटे अब्दुल्ला अनवार व सा ...और पढ़ें

    थम नहीं रहीं मुश्किलें अब सफाई मशीन चोरी मामले में आजम और अब्दुल्ला की जमानत
    थम नहीं रहीं मुश्किलें अब सफाई मशीन चोरी मामले में आजम और अब्दुल्ला की जमानत

    जागरण संवाददाता, रामपुर : पालिका की सफाई मशीन चोरी मामले में आरोपित सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। साथी अधिवक्ता के निधन के चलते वकीलों ने शोक स्वरूप कार्य नहीं किया। अदालत अब गुरुवार को सुनवाई करेगी।

    पुलिस ने बरामद की थी मशीन

    शहर कोतवाली पुलिस ने पिछले वर्ष सितंबर माह में अब्दुल्ला के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर जौहर यूनिवर्सिटी से रामपुर नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद की थी। मशीन को टुकड़े करके गड्ढे में दबाया गया था। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला, अनवार व सालिम के खिलाफ मशीन चोरी कर यूनिवर्सिटी में छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।

    पुलिस कर चुकी है आरोप पत्र दाखिल

    मामले में पुलिस विवेचना कर चुकी है और आरोप पत्र भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। आरोपित अनवार व सालिम की जमानत अर्जी मंजूर हो चुकी है। आजम खां और उनके बेटे ने भी जमानत की अर्जी अपने अधिवक्ता के माध्यम से लगाई थी, जिस पर सोमवार को सुनवाई होनी थी।

    सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सीमा राणा ने बताया कि अधिवक्ता के निधन के चलते बार एसोसिएशन ने कार्य नहीं किया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए नौ नवंबर नियत की है।

    खबरें और भी