Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी के इस जिले में एक ऐसे जीव की दहशत... डर की वजह से घरों में दुबके लोग, वन विभाग से लगाई पकड़ने की गुहार

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 02:47 PM (GMT+05:30)

    कबर बिज्जू से ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। इमामबाड़ा मोहल्ले में बिज्जू का जोड़ा दिखने से बच्चे भी भयभीत हैं। सीसीटीवी में ...और पढ़ें

    केमरी में थाने के सामने टेलीफ़ोन एक्सचेंज के बराबर में निकला कबर बिज्जू। सौजन्य फुटैज
    केमरी में थाने के सामने टेलीफ़ोन एक्सचेंज के बराबर में निकला कबर बिज्जू। सौजन्य फुटैज

    HighLights

    1. कबर बिज्जू दिखने से लोगों में दहशत |
    2. घरों से निकलने में डर रहे लोग |
    3. वन विभाग से बिज्जू पकड़ने की गुहार |

    संवाद सूत्र जागरण केमरी। थाने के सामने टेलीफ़ोन एक्सचेंज के बराबर में कबर बिज्जू के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घर से बाहर निकलने को लोग कतरा रहे हैं। नगरवासियों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है।

    नगर के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी भाकियू के जिला महासचिव रईस अहमद ने बताया कि उनके मकान के आसपास कबर बिज्जू का एक जोड़ा रोज दिखाई पड़ता है। कबर बिज़्जू कभी भी उनके परिवार या मोहल्लेवासियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में छोटे छोटे बच्चे भी हैं जो कई बार इन बिज्जू को देखकर डर गए हैं।

    घरों से बाहर निकलने को कतरा रहे है लोग

    कबर बिज्जू की फोटो व वीडियो फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया है। बच्चे डर की बजह से घर के बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की। जल्द से जल्द कबर बिज्जुओं को पकड़ वाया जाए। ताकि किसी होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

    रात में ही निकलते हैं कबर बिज्जू

    वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कबर बिज्जू की आंखें बेहद छोटी होती है। मांसाहारी होने के चलते ये जानवर रात में कब्रों को खोदकर मुर्दो को निकालकर उसका भक्षण करते हैं। आमतौर पर ये जानवर मनुष्य को देखते ही भागते हैं लेकिन यदि ये अधिक संख्या में हो तो मनुष्य को घेरकर हमला बोल देते हैं।

    खबरें और भी