रामपुर में 1.15 लाख नए मतदाता बनने को भरे गए फॉर्म, अंतिम सूची का इंतजार
रामपुर जनपद में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1.15 लाख नए मतदाताओं ने फॉर्म छह जमा किए हैं। इसके अतिरिक्त, 54196 सुधार के लिए फॉर्म आठ और 6404 नाम ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामपुर। जनपद में एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम) के तहत 27 अक्टूबर से छह मार्च 2026 तक करीब 1.15 लाख नए मतदाता बनने को फार्म छह भरकर जमा किए हैं। अब इन सभी दावेदारों को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशित होने का इन्तजार है जो 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। यह तिथि निर्वाचन आयोग के द्वारा पूर्व घोषित है।
इसके साथ ही विभिन्न तरह के सुधार को फार्म सात 54196 तो नाम हटवाने को सबसे कम 6404 आवेदन फार्म सात के आनलाइन व बीएलओ के माध्यम से निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त हुए हैं।
सुधार को 54196 फार्म आठ तो नाम हटवाने को फार्म सात 6404 हुए जमा
जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के तहत यह फार्म जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं। फार्म-छह, फार्म-सात व फार्म आठ भरकर जमा करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद की समस्त 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 34-स्वार, 35-चमरौआ, 36-बिलासपुर, 37-रामपुर एवं 38-मिलक (अ0जा0) में बीएलओ को ये दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्वार में फॉर्म छह -18503, फॉर्म सात -1586 एवं फॉर्म आठ -4855 प्राप्त हुए। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र चमरौआ में फॉर्म छह -22404, फॉर्म सात-588, फॉर्म आठ -18503 प्राप्त हुए।
इतने भरे गए फॉर्म
विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में फॉर्म छह-19956, फॉर्म सात -1244, फॉर्म आठ-5965, विधानसभा क्षेत्र रामपुर सदर में फॉर्म छह-37309, फॉर्म सात-1382, फॉर्म आठ-19365 एवं विधानसभा क्षेत्र मिलक (अनुसूचित जाति) में फॉर्म छह-17409, फॉर्म सात -1604 एवं फॉर्म आठ- 5508 ऑनलाइन भर कर जमा किए गए।
खबरें और भी
जनपद में कुल फॉर्म छह -115581, फॉर्म सात-6404 एवं फॉर्म आठ -54196 प्राप्त हुए हैं। अब इन फॉर्म को भरकर दावे व आपत्तियां करने वालों को अंतिम सूची के प्रकाशन के प्रकाशन का इन्तजार है, जो पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल को होना प्रस्तावित है।