Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर में SP अनिल कुमार सिंह ने लिया चार्ज, जौहर विवि पर कार्रवाई से पहले ट्रांसफर के काफी अहम मायने!

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 02:46 PM (IST)

    नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने शनिवार देर रात रामपुर जिले में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी सिंह इससे पहले लखनऊ में ...और पढ़ें

    पदभार ग्रहण करने के दौरान स्वागत करते पुलिस अधिकारी।

    पदभार ग्रहण करने के दौरान स्वागत करते पुलिस अधिकारी।

    HighLights

    1. नवागत एसपी अनिल कुमार सिंह ने रामपुर में कार्यभार ग्रहण किया।

    2. वह 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी, पहले लखनऊ में एसपी सुरक्षा थे।

    3. जौहर विश्वविद्यालय कार्रवाई से पहले यह स्थानांतरण काफी अहम।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने शनिवार देर रात जिले में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह रात में ही पुलिस लाइन पहुंचे, जहां अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह समेत सभी क्षेत्राधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यभार संभाला।

    नवागत पुलिस अधीक्षक मूल रूप से मऊ के रहने वाले हैं और वर्ष 2015 बैच के आइपीएस हैं। यहां से पहले वह उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय (लखनऊ) में एसपी (सुरक्षा) के पद पर तैनात थे। यहां तैनात पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना का शासन ने पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना आगरा स्थानांतरण कर दिया था।

    रामपुर में बदलाव को माना जा रहा है काफी अहम

    गृह विभाग से जारी आदेश के तहत उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह को इसी पद पर रामपुर भेजा गया है। रामपुर में आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय में बुलडोजर कार्रवाई से पहले इस ट्रांसफर को काफी अहम माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोलियां देकर सांप से कटवाया: मेरठ पुलिस से बोली दामिनी- तुषार को छोड़ दो मैं कबूल कर लूंगी जुर्म

    यह भी पढ़ें- मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज

    खबरें और भी