विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल सियासी पाखंड के पासवर्ड : नकवी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Fri, 04 Nov 2016 06:30 PM (IST)

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोई भी पाखंड करने में माहिर है।

News Article Hero Image

रामपुर (जेएनएन)। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सियासी पाखंड के पासवर्ड माना है। नकवी ने आज रामपुर में रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज रामपुर में राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगाई। इसके बाद मीडिया से रूबरू हुए।

पढ़ें- नकवी बोले, पाकिस्तान आतंकवाद का जनक, बेनकाब हुुई पाक की करतूत

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोई भी पाखंड करने में माहिर है। बिना बात के बतंगड़ बनाना इनका प्रमुख काम है। नकवी ने राहुल गांधी के साथ ही अरविंद केजरीवाल को सियासी पाखंड का पासवर्ड बताया है।यह दोनों कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर लगातार सवाल करते हैं तो फिर कभी सिमी के आतंकियों की मौत पर बवाल। फिलहाल तो दोनों अब वन रैंक, वन पेंशन पर भी गुमराह करने वाली सियासत कर रहे हैं।

पढ़ें- इंदिरा जयंती से कांग्रेस साधेगी पूर्वाचल की राजनीति, अानन्द भवन में तैयारियां जोरों पर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साधु संतों की तरह काम कर रहे हैं। वह चार घंटे ही सोते हैं और बाकी समय देश की सुरक्षा और तरक्की के बारे में सोचते हैं। इस मौके पर नकवी ने सभी भाजपाइयों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

पढ़ें- केजरीवाल ने किया सबसे बड़ा हमला- 'BJP वाले अपने बाप के भी नहीं'

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नकवी ने कहा कि भाजपा देश को जोडऩे की बात करती है तो कुछ लोग देश को तोडऩे की बात करते हैं। यह तो जनता तय ही कर लेती है कि किसके साथ रहना है, फिर भी राहुल व केजरीवाल जैसे लोग जनता को गुमराह करने में लगे ही रहते हैं।