अवैध रूप से बेची 42 लाख की कोडीन सीरप, रामपुर में दो भाइयों के खिलाफ लगी चार्जशीट
रामपुर में क्राइम ब्रांच ने कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री के मामले में दवा विक्रेता भाइयों उस्मान और दानिश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ...और पढ़ें
-1774953266003_m.webp)
HighLights
₹42 लाख की कोडीन सीरप अवैध रूप से बेची।
दवा विक्रेता भाइयों उस्मान, दानिश पर चार्जशीट दाखिल।
बिना बिल बिक्री, रिकॉर्ड न देने पर हुई गिरफ्तारी।
जागरण संवाददाता, रामपुर। कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री के दो मामलों में क्राइम ब्रांच ने दवा विक्रेता भाइयों उस्मान और दानिश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
आरोप है कि दोनों ने करीब 42 लाख रुपये की सीरप बिना बिल के बेची। तीन दिसंबर 2025 को औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने गंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। नोटिस के बावजूद दोनों ने खरीद-बिक्री का रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया। छह फरवरी को क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा।
दोनों के पास थोक लाइसेंस था, लेकिन उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया। मुकदमे की विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अजय वीर सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज है। दोनों ही मुकदमों की जांच पूरी हो गई है और दोनों में चार्जशीट लगा दी है।