'डराने के लिए फेंका था डस्टर...' रामपुर में शिक्षक की लापरवाही से इंटर का छात्र अस्पताल पहुंचा, केस दर्ज
रामपुर में एक पिता ने निजी स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक पर अपने बेटे को पीटने का आरोप लगाया है, जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती घायल छात्र सौरभ जागरण
HighLights
पिता ने प्रधानाचार्य व शिक्षक के खिलाफ थाने में दी तहरीर
जागरण संवाददाता, रामपुर। बकेनिया गांव निवासी जयवीर सिंह ने पटवाई थाने में तहरीर देकर एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षक पर उनके पुत्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
जयवीर का पुत्र सौरभ कक्षा 12 का छात्र है। वह महमूदपुर स्थित बाल विद्या इंटर कालेज में पढ़ता है। आरोप है कि 29 जुलाई को स्कूल में किसी बात को लेकर फिजिक्स के शिक्षक इरशाद हुसैन उर्फ शेरू ने छात्र के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया।
स्वजन का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर वे स्कूल पहुंचे और शिकायत की, लेकिन वहां भी उनके साथ अभद्रता की गई। मारपीट कर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया।
इस दौरान उनकी जेब में रखे 750 रुपये भी गायब हो गए। घायल छात्र को जेआर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। तहरीर में स्कूल प्रबंधन पर छात्रों से अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया गया है।
आरोपित शिक्षक इरशाद ने बताया कि जब वह क्लास में पढ़ा रहे थे तब कुछ बच्चे शोर मचा रहे थे। दो-तीन बार मना करने के बाद भी जब बच्चे नहीं मारे तो उन्होंने डराने के उद्देश्य से डस्टर उनके पैर की तरफ फेंका था?।
खबरें और भी
मगर वह एक बच्चे के सिर में लग गया। इसके बाद दो-तीन बच्चों के साथ उसे नर्सिंग होम भेजकर उसकी पट्टी कराई गई। मारपीट का आरोप निराधार है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है प्रकरण की जांच कराई जा रही है, उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।