Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर का 'माटखेड़ा' फिर सुर्खियों में: पंजाब से पकड़ा गया किशोर, दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई ने उड़ाए होश

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 05:47 PM (GMT+05:30)

    रामपुर के माटखेड़ा से एक किशोर को पंजाब में आतंकी गतिविधियों के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना रामपुर के आतंकी लिंक को फिर उजागर क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. साल 2025 में तीन और इस साल अब तक दो लोग आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़े

    जागरण संवाददाता, रामपुर। आतंकी गतिविधियों से एक बार फिर रामपुर का नाम जुड़ गया है। इस बार मिलक खानम थाना क्षेत्र के माटखेड़ा के एक किशोर पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। किशोर पंजाब में कैटरिंग का कार्य करता था। उसे दिल्ली की स्पेशल टीम ने 11 मार्च को पंजाब से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस सोमवार को उसे लेकर माटखेड़ा उसके गांव आई थी।

    यहां स्वजन से पूछताछ करके वापस लौट गई। दिल्ली पुलिस के आने की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। दिल्ली पुलिस द्वारा आंतकी गतिविधियों में किशोर की गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र का कहना है कि टीम ने स्थानीय पुलिस से सहयोग नहीं लिया और न ही इसकी जानकारी दी।

    जिले के युवकों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का यह काेई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी रामपुर में आतंकी गतिविधियों के आरोप में कई लोग पकड़े जा चुके हैं। दो माह पहले ही स्वार तहसील के नरपतनगर निवासी फैजान पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था।

    27 जनवरी 2026 को गुजरात एटीएस (आतंकवाद रोधी दस्ता) ने गुजरात के नवसारी से असलहे व कारतूसों के साथ फैजान को गिरफ्तार किया गया था। वह चार साल से गुजरात में सिलाई का काम करता था। गुजरात में वह मोबाइल फोन के जरिये वांछित आतंकियों के नेटवर्क से जुड़ा था। उसके मोबाइल फोन में हिंदूवादी सात नेताओं के नामों की सूची मिली थी।

    खबरें और भी

    आतंकियों को लेकर जिले की टांडा तहसील भी काफी चर्चा में रहती है। यहां के ग्राम मुतियापुरा निवासी अनस को वर्ष 2021 में जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर पाकिस्तानी हैंडलर्स को भारत के धार्मिक स्थलों की जानकारी भेजने का आरोप लगा था। टांडा के ही मुहल्ला आजादनगर निवासी शहजाद को तो 18 मई 2025 को लखनऊ एटीएस ने गिरफ्तार किया था।

    उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। वह मसालों के व्यापार की आड़ में सीमा पार संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। उसके कई बार पाकिस्तान जाने और वहां के आइएसआइ एजेंट के संपर्क में होने की जानकारी एटीएस को मिली थी। 28 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश एटीएस ने जिले के थाना खजुरिया क्षेत्र के सराय कदीम गांव में छापा मारा था।

    यहां रहने वाले 23 साल के कासिम अली को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वह कट्टरपंथी पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित होकर भारत में हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से सरकार को गिराकर, हथियारों के बल पर शरिया कानून लागू करने की योजना बना रहा था। इसके साथ ही उसकी मुजाहिद्दीन आर्मी बनाने की भी योजना थी। उसके साथ प्रदेश के दो जिलों सुल्तानपुर और सोनभद्र से भी दो साथियों को गिरफ्तार किए गए थे।


    यह भी पढ़ें- हर महीने 25 मौतें! रामपुर हाईवे के डरावने आंकड़ों को बदलने उतरी पुलिस; 3 थानों में बनी स्पेशल 'CCT'