'जौहर यूनिवर्सिटी को बचाना प्राथमिकता', रुचिवीरा सहित सपा सांसदों का दल रामपुर पहुंचा; आजम के गढ़ में एकजुट हुए सपाई
सपा सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में रामपुर पहुंचा है, जहां छात्र भी धरना दे रहे हैं। समाज ...और पढ़ें

रामपुर पहुंचे सपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल सांसद रुचि वीरा व अन्य
HighLights
सपा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण आदेश पर रामपुर पहुंचा।
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को तोड़ने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया।
छात्र 18 जुलाई से आदेश के विरोध में यूनिवर्सिटी गेट पर धरना दे रहे हैं।
जागरण संवाददाता, रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर शनिवार को फिर सियासी पारा चढ़ गया। समाजवादी पार्टी अब इसे चुनावी मुद्दा बना रही है। यही वजह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पहले नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विधायकों, पूर्व विधायकों समेत 49 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल रामपुर आया था और अब शनिवार को सपा के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है।
रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण कराने के दिए गए आदेश को लेकर छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर सपा सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रामपुर पहुंच गया है। प्रतिनिधि मंडल रामपुर के संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में एकत्र हुआ।
धरना दे रहे छात्रों के बीच बैठकर बातचीत
इसके बाद प्रतिनिधि मंडल यूनिवर्सिटी में पहुंचा और वहां धरने पर बैठे छात्रों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की। प्रतिनिधि मंडल अभी यूनिवर्सिटी में ही है। यहां पहुंचने वाले प्रतिनिधि मंडल में महाराष्ट्र से सांसद अबू आजमी, मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा, जियाउर्रहमान इत्यादि शामिल हैं। इस बीच सांसद रुचि वीरा ने गेस्ट हाउस से यूनिवर्सिटी जाते समय मीडिया से कहा कि यूनिवर्सिटी को बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
डीएम ने दिए तोड़ने के आदेश
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 15 जुलाई को जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को बिना आरडीए से नक्शा पास कराए बनाने पर तोड़ने के आदेश दिए थे। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन को 20 दिन का समय दिया गया है। यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं भी प्रशासन के नोटिस के विरोध में 18 जुलाई से धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को सातवें दिन भी छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी गेट पर धरने पर बैठे रहे।
खबरें और भी
छात्रों का कहना था कि जब तक यूनिवर्सिटी के भवन तोड़ने के आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। उनके धरने को अन्य राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- यूपी में फिर कमजोर पड़ा मानसून! आज लखनऊ-अयोध्या सहित 50 जिलों में हल्की बारिश, 48 घंटे बाद बदलेगा मौसम
यह भी पढ़ें- 'सैफई सिंडिकेट' नाच-गाने पर खर्च करता था विकास का पैसा, सीएम योगी ने दी फतेहपुर को 487 करोड़ की सौगात
सपा अब एक जुट नजर आ रही है
आजम खान के जेल जाने के बाद से बिखरी नजर आने वाली समाजवादी पार्टी जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर एकजुट हो गई है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव लगातार इंटरनेट मीडिया पर विरोध कर रहे हैं। उनके इशारे पर गुरुवार को सपा के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल यहां आया था। जौहर यूनिवर्सिटी पर धरना दे रहे छात्रों से मिला था। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। बाद में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाुंडेय ने आजम खां के घर पहुंचकर उनकी पत्नी और बेटे से भी मुलाकात की थी।