विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर: तीन डॉक्टरों का पैनल करेगा मोहम्मद शरीफ के शव का पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी होगी

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:42 AM (IST)

रामपुर में आज वीडियोग्राफी के बीच तीन डॉक्टरों का पैनल मोहम्मद शरीफ के शव का पोस्टमार्टम करेगा।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 2007 में आतंकी हमले में हाई कोर्ट से बरी हुए आरोपी मोहम्मद शरीफ के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। तीन डॉक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम करेगा। इस मामले में अभी प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई है।

खजुरिया थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि घटना के समय मृतक का बेटा साथ था। प्राथमिकी उसकी ओर से कराई जानी है। घटना के बाद से वह घबराया हुआ है। उसकी तबीयत ठीक न होने के कारण स्वजन ने रात में तहरीर नहीं दी थी। आज तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हत्या की घटना मंगलवार शाम

मामला मंगलवार शाम साढ़े छह बजे का है। थाने से करीब एक किलोमीटर दूर वारदात हुई। मृतक खजुरिया थाना क्षेत्र के बदनपुरी गांव का रहने वाला था।

मोहम्मद शरीफ को करीब एक साल पहले हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था। तब से वह अपने गांव में परिवार के साथ रह रहा था। घटना के समय वह अपने बेटे वाहिद के साथ थाने में हाजिरी लगाकर घर जा रहा था।

82048973

बेटा बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। थाने से जैसे ही शरीफ निकला, बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और गोली मारकर मोहम्मद शरीफ की हत्या कर दी।

2007 में हुआ था हमला

रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने एके 47 और हैंडग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के सात जवान शहीद हुए थे। सीआरपीएफ कैंपस की दीवार के पास सो रहे एक रिक्शा चालक की भी जान गई थी। 

यह भी पढ़ें- रामपुर: 2007 के CRPF हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया था बरी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।