Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rampur News : पति गया बाहर तो रात में भाभी के कमरे में घुस गए देवर- कर दी यह गंदी हरकत- जब पति को बताया तो बोला...

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 05:18 PM (IST)

    Rampur News in Hindi महिला ने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नही थे। वे दहेज में पांच लाख रुपये ...और पढ़ें

    पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।
    पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।

    HighLights

    1. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है
    2. महिला का आरोप- ससुराल वाले दहेज के लिए भी देते हैं थाना

    जागरण संवाददाता, रामपुर। दहेज के लिए महिला को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। महिला ने इस मामले में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। अभियोग न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है, जिसमें दो देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म और एक देवर पर कुकर्म का भी आरोप लगाया है। महिला भोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।

    साल 2022 में हुई थी महिला की शादी

    महिला की ससुराल शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उसकी शादी वर्ष 2022 में शाहनूर के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नही थे। वे दहेज में पांच लाख रुपये बोलेरो गाड़ी की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे परेशान करते थे।

    इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद ससुरालियों के ताने और बढ़ गए। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला करीब 10 माह अपने मायके में रही। बाद में ससुराली उसे दोबारा तंग न करने का वादा करके मायके से ले गए।

    कमरे में अकेला पाकर देवरों ने किया दुष्कर्म

    छह सितंबर 2024 को महिला का पति किसी रिश्तेदारी में गया था। वह कमरे में अकेली थी। रात में सगा देवर जिशान और रिश्ते का देवर मस्ताना उसके कमरे में घुस आए। तमंचे के बल पर दोनों ने दुष्कर्म किया। जिशान ने उसके साथ कुकर्म भी किया। महिला ने पति और ससुरालियों को जानकारी दी तो वे उसे ही ताने देने लगे।

    सात सितंबर को ससुरालियों ने उसे मारपीट करके फिर घर से निकाल दिया। वह अपनी बेटी को लेकर मायके आ गई। स्वजन के साथ थाने गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूर होकर उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर शहजादनगर थाना पुलिस ने महिला के पति, देवरों, सास समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसको दहेज को लेकर आए दिन ताने देते रहते थे। महिला ने बताया कि उसने जब बेटी को जन्म दिया तब भी ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। वहीं उसके देवर भी उसपर गलत नजर रखते थे। जब पति एक दिन बाहर गया तो देवरों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : Jaunpur News : 180 रुपये के लिए कर दी 26 साल के युवक की हत्या; ग्रामीणों का फूटा पुलिस पर गुस्सा- जमकर किया पथराव