Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rampur: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पत्नी ने सिर में हथौड़ा मारकर उतारा था मौत के घाट; ग‍िरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुल‍िस

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 03:57 PM (IST)

    यूपी के रामपुर में ग्रामीण की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्या की प्राथमिकी मृतक की मां माया देवी ने कर ...और पढ़ें

    मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को नामजद किया गया है।
    मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को नामजद किया गया है।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। पटवाई थाना क्षेत्र में बुधवार की रात ग्रामीण की सिर में हथौड़ा मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्या की प्राथमिकी मृतक की मां माया देवी ने कराई है, जिसमें मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को नामजद किया है।

    एंचोरा गांव निवासी राजेंद्र शर्मा अपनी पत्नी ऊषा उर्फ भूरी के साथ रहता था। परिवार के अन्य लोग अलग मकान में रहते थे। बुधवार की रात वह घर में पत्नी के साथ सो रहा था। घर में घुसे कुछ बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी को बांधकर बदमाश भाग गए थे। गुरुवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी।

    पुल‍िस को पहले से था मह‍िला पर शक 

    पुलिस की जांच के दौरान पत्नी ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रही थी, जबकि ससुरालियों का कहना था कि पत्नी ने हत्या कराई है। पुलिस को आरंभ से ही महिला पर शक था। महिला का कहना था कि हत्या रात में हुई, लेकिन महिला ने सुबह होने पर घटना की जानकारी लोगों को दी। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का सामने आया।

    महि‍ला ने प्रेमी की मदद से पत‍ि को रास्‍ते से हटाया 

    पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पत्नी के थाना शहजाद नगर के जादौपुर निवासी दिनेश शर्मा से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी महिला के पति को हो गई थी। पति विरोध करता था। इस पर महिला ने प्रेमी की मदद से पति को रास्ते से हटा दिया। इस हत्याकांड में महिला और उसके प्रेमी के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

    खबरें और भी