Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    14 साल की दुल्हन और 45 साल का दूल्हा, बस होने ही वाली थी शादी- अंतिम समय में लड़की को...

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 05:28 PM (IST)

    पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी को लेकर कानून की जानकारी देते हुए उन्हें हड़काया। पुलिस के हड़काने के बाद नाबालिग की शादी बालिग होने तक नही करने की लिखित ...और पढ़ें

    पुलिस ने समझाकर शादी को फिलहाल टलवा दिया।
    पुलिस ने समझाकर शादी को फिलहाल टलवा दिया।

    संवाद सहयोगी, गंगोह (सहारनपुर) गंगोह कोतवाली के एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की की शादी अधेड़ युवक के साथ करने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग लड़की की शादी उसके स्वजन द्वारा अधेड़ से करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी जानकारी जब गंगोह पुलिस को लगी तो महिला सब इंस्पेक्टर राखी शर्मा तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंच गई हालांकि उन्हें वहां कुछ नही मिला।

    14 साल की लड़की, 45 साल का था दूल्हा 

    इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि यह कार्यक्रम गांव से दूर किसी अन्य रिश्तेदार के यहां चल रहा है। पुलिस काफी प्रयास के बाद वहां पहुंच गई।आरोप था कि लड़की महज 14 वर्ष की है और स्वजन उसका करीब 45 वर्ष के व्यक्ति के साथ उसका विवाह करना चाह रहे है। पुलिस दोनों पक्षो के कई लोगों को पकड़कर थाने ले आई।

    पुलिस ने आरोपियों को बताया कि अब अगर आगे नाबालिग लड़की की शादी करने की कोशिश की तो सभी लोगों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। पुलिस के समझाने के बाद आरोपी पक्ष लड़की की शादी बालिग नहीं होने की बात कहने लगे। 

    पुलिस ने नाबालिग लड़की की शादी को लेकर कानून की जानकारी देते हुए उन्हें हड़काया। पुलिस के हड़काने के बाद नाबालिग की शादी बालिग होने तक नही करने की लिखित उद्घोषणा के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया लेकिन इसी दौरान दोनों पक्षों में आपस झगड़ा होने लगा। पुलिस ने झगड़ा पर उतारू अरविंद, आदेश, रविकुमार और रजनीश का धारा 151 के अंतर्गत चालान कर दिया। 

    खबरें और भी

    बाप-बेटे सहित पांच को जेल भेजा

    नानौता : फसादियों पर शिकंजा करते हुए बाप बेटे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष सचिन पूनिया ने बताया कि रविवार को गांव ठस्का में खेत की मेढ को लेकर फसाद हो रहा था।

    थानाध्यक्ष के अनुसार जानकारी मिलने पर उनके नेतृत्व में एसआई सुन्दर सिंह, एसआई नीरज सिंह,एसआई लोकेश कुमार,एसआई अवनी उपाध्याय, उपेंद्र सिंह व महेश कुमार आदि पुलिसकर्मी द्वारा गांव पहुंच कर देवी सिंह व उसके पुत्र सचिन तथा रामपाल पुत्र समय सिंह को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा गांव छिछोरौली निवासी बंटी तथा हुसैनपुर निवासी गुलाब सिंह को गिरफ्तार करते हुए उक्त सभी पांचों को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेजा गया।