विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती में सहारनपुर के युवाओं ने दिखाया दमखम, दौड़ में 910 ने पाई सफलता

By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Tue, 01 Sep 2026 07:06 PM (IST)

Agniveer recruitment: मंगलवार को सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली में पांच तहसीलों के युवाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेते युवा।

अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेते युवा।

HighLights

  1. सहारनपुर के 1115 अभ्यर्थियों ने भर्ती रैली में किया प्रतिभाग

  2. बुधवार को अन्य जिलों के अभ्यर्थी भर्ती में होंगे शामिल।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सेना में अग्निवीर बनने का सपना संजोए पांच तहसीलों के युवाओं ने मंगलवार को भर्ती मैदान में अपनी शारीरिक क्षमता का दमखम दिखाया। मंगलवार को बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान तहसीलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में युवाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया।
सुबह से ही भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज करने, दस्तावेजों की जांच और शारीरिक दक्षता के विभिन्न मानकों की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

डा. भीम राव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती के लिए 1231 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1115 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे। उपस्थिति के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल किया गया। भर्ती मैदान में जैसे ही दौड़ शुरू हुई, युवाओं ने सेना में जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। निर्धारित मानक के अनुरूप दौड़ पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक रही। मैदान पर दौड़ के दौरान युवाओं में आगे निकलने की होड़ देखने को मिली। कड़ी मेहनत और महीनों की तैयारी के बाद भर्ती में पहुंचे अभ्यर्थियों ने अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया। दौड़ में 910 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की, जबकि 205 अभ्यर्थी निर्धारित मानक पूरा करने में सफल नहीं हो सके।

बुधवार को भर्ती रैली में इन तहसीलों के अभ्यर्थी करेंगे प्रतिभाग

बुधवार को होने वाली अग्नीवीर भर्ती रैली में अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली तहसीलों के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।