Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akhilesh Yadav On BJP: छत पर चढ़ा सांड तो अखिलेश यादव ने अर्थव्यवस्था को लेकर BJP से पूछ लिया ये सवाल...

    Updated: Fri, 22 Dec 2023 10:31 AM (IST)

    नानौता थानाक्षेत्र के गांव भनेड़ा खेमचंद में बुधवार दोपहर सांड व गाय एक पुराने मकान की छत पर जा चढ़े। गाय तो सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर आई लेकिन छत क ...और पढ़ें

    छत पर चढ़ा सांड तो अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज
    छत पर चढ़ा सांड तो अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। मकान की छत पर सांड और गाय के चढ़ने की घटना को लेकर सपा ने भाजपा पर तंज कसा है। पार्टी मुखिया ने इस प्रकरण को लेकर फेसबुक पर लिखा है कि क्या एक ट्रिलियन डालर की इकोनामी बनाने का यही एक रास्ता बचा है? अपने फेसबुक अकाउंट पर अखिलेश यादव ने सांड का फोटो भी अपलोड किया है।

    दरअसल, नानौता थानाक्षेत्र के गांव भनेड़ा खेमचंद में बुधवार दोपहर सांड व गाय एक पुराने मकान की छत पर जा चढ़े। गाय तो सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतर आई, लेकिन छत की कड़ियां टूटने से सांड फंस गया और उसे नीचे उतरने का रास्ता नहीं मिला।

    घंटों की मशक्कत के बाद सांड को उतारा नीचे

    गांव के कुछ लोगों ने ब्लाक कार्यालय पर इसकी जानकारी दी, लेकिन मौके पर रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची। इसके बाद बजरंग दल और ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद रस्सी व अन्य तरीके प्रयोग कर सांड़ को नीचे उतारा।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    सपा मुखिया ने कसा तंज

    छत पर चढ़े सांड का फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कसा। फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि क्या एक ट्रिलियन डालर इकोनामी बनाने का यही एक रास्ता बचा है?।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - सीएम योगी से मिलते हैं अखिलेश यादव…, ओमप्रकाश राजभर ने क्यों लगाया आरोप? कहा- सभी दलों ने छलावा किया