अंकिता भंडारी हत्याकांड : 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होंगी उर्मिला सन्नवर
अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री उर्मिला सन्नवर 23 अक्टूबर को देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश ...और पढ़ें

HighLights
उर्मिला सन्नवर 23 अक्टूबर को देहरादून कोर्ट में पेश होंगी।
पालीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए सहमति पर सुनवाई।
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच से जुड़ा मामला।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के बीच अभिनेत्री उर्मिला सन्नवर की पालीग्राफ और नार्को टेस्ट को लेकर 23 अक्टूबर को देहरादून स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेशी होगी।
सीबीआइ की टीम बुधवार देर शाम उर्मिला सन्नवर के आवास पर पहुंची और उन्हें अदालत में उपस्थित होने का नोटिस दिया। अदालत में यह स्पष्ट किया जाएगा कि उर्मिला सन्नवर प्रस्तावित परीक्षणों के लिए अपनी स्वतंत्र इच्छा से सहमति दे रही हैं या नहीं।
नोटिस के अनुसार, उर्मिला को 23 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना है। सीबीआइ ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पालीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने की अनुमति के लिए न्यायालय में आवेदन किया है।
